{"_id":"60a796478ebc3e74f947b7a3","slug":"jammu-and-kashmir-corona-infected-cases-reached-to-two-lakh-2458-patients-lost-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दो लाख के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमित मामले, 2458 मरीजों ने गंवा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दो लाख के करीब पहुंचे कोरोना संक्रमित मामले, 2458 मरीजों ने गंवा दी जान
Fri, 21 May 2021 04:45 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 21 May 2021 04:45 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में अब तक 74 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए, सक्रिय मामलों की संख्या 37 हजार के पार।
विज्ञापन
corona cases of jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर भयावह रूप लेती जा रही है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंचने वाला है। वहीं सक्रिय केसों की संख्या 37 हजार पार हो गई है। दूसरी ओर इस महामारी में अब तक 2458 मरीज अपनी जान गवां चुके हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 1 लाख 91 हजार 869 पर पहुंच गया है।
जहां मंगलवार को 46 सौ से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट किए गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दो दिनों में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा दो लाख के पार हो जाएगा। बीते एक सप्ताह में अगर नजर डालें तो करीब 29 हजार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक 74 लाख 18 हजार 169 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
इसमें 1 लाख 52 हजार 109 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 37302 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें कश्मीर की हालत ज्यादा खराब है, यहां 24 हजार 172 सक्रिय केस हैं। वहीं जम्मू संभाग में 13130 मरीजों का घर और अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में 295 मौतें
जम्मू-कश्मीर में अब तक 2458 मरीजों ने कोरोना से जान गवां दी है। बीते एक सप्ताह में मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 295 मरीजों ने अस्पताल में जिंदगी की जंग हारी है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: अप्रैल में 2200, मई के पहले पांच दिन में ही 600 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी
एक सप्ताह के आंकड़े
तारीख नए मामले मौतें
27 अप्रैल 3164 28
28 अप्रैल 3024 30
29 अप्रैल 3474 26
30 अप्रैल 3532 35
एक मई 3847 47
दो मई 3571 41
तीन मई 3733 51
चार मई 4650 37