फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Clouds likely to rain in many parts of the state on August 22, there may be relief from heat

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हो सकती है बरसात, गर्मी से मिलेगी राहत

Sun, 22 Aug 2021 12:59 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 22 Aug 2021 12:59 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Clouds likely to rain in many parts of the state on August 22, there may be relief from heat
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जम्मू शहर में शनिवार की दोपहर कुछ हिस्सों में हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट आई है। रात को ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन प्रदेश के कई अन्य जिलों में गर्मी और उमस ने पसीने छुड़ाए। कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री तक चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया, लेकिन दोपहर 2 बजे अचानक मौसम बदल गया। पुराने शहर के लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, पक्का डंगा आदि हिस्सों में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई, जबकि शहर के आसपास के हिस्से सूखे रहे। बारिश के बाद देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को तपिश से राहत मिली।
विज्ञापन


जम्मू में पिछले चौबीस घंटे में 13.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यहां दिन का तापमान 33.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 27.0, कटड़ा में 30.9 और भद्रवाह में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.7, पहलगाम में 26.6 और गुलमर्ग में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महबूबा की धमकी पर मचा घमासान: भाजपा ने कहा- बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं पीडीपी मुखिया, देशविरोधियों का सफाया हो जाएगा

जम्मू का तापमान
अधिकतम 33.0
न्यूनतम    24.8
सूर्योदय     06.00
सूर्यास्त      07.09
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed