बाढ़ के 11 दिन बाद खुला सचिवालय, कर्मचारी नदारद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज सिविल सचिवालय बाढ़ आने के 11 दिन बाद खुल गया। लेकिन सचिवालय में कर्मचारियों की उपस्थिति ना के बराबर देखी गई।
वीरवार को जब 9:30 बजे सचिवालय खुला तो मुश्किल से 10 फीसदी कर्माचारी ही सचिवालय में उपस्थित थे। आपको बता दे कि सरकार की आदेशों के बाद भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं आ रहे हैं।
हालांकि श्रीनगर में बाढ़ का पानी लगाताकर घट रहा है लेकिन अभी शहर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। सचिवालय का पहला तल में फिलहाल काम आज भी शुरु नहीं किया जा सका है।
बाढ़ के पानी के कारण प्रथम तल पर पर फिलहाल कचरें और सीलन के कारण काम करना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।
हाईकोर्ट को शुरु नहीं किया जा सका
वहीं, श्रीनगर का पुलिस कंट्रोल रुम, फायर एंव इमरजेंसी विभाग और हाईकोर्ट भी इस भीषण आपदा के शिकार हुए थे। फिलहाल पुलिस कंट्रोल रुम, अग्निशमन विभाग ने काम करना शुरु कर दिया है, लेकिन हाईकोर्ट से फिलहाल पानी नहीं निकाला जा सका है।
घाटी में आई इस भीषण आपदा में लगभग 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अभी सैंकड़ों लोग लापता है। प्रशासन इन लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में, यह फैसला लिया गया कि शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर सरकारी कार्यालयों में होने वाले शनिवार और रविवार के अवकाशों को फिलहाल कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।