{"_id":"6438e2c0c9f33ce24a0d1af5","slug":"jammu-and-kashmir-children-will-not-get-homework-till-second-grade-instructions-to-follow-school-bag-policy-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: दूसरी कक्षा तक बच्चों को नहीं मिलेगा होमवर्क, स्कूल बैग नीति 2020 का पालन करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: दूसरी कक्षा तक बच्चों को नहीं मिलेगा होमवर्क, स्कूल बैग नीति 2020 का पालन करने का निर्देश
Fri, 14 Apr 2023 10:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 14 Apr 2023 10:51 AM IST
सार
स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने एक आदेश जारी कर सभी स्कूलों को स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के तहत होमवर्क देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
school bag
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा दूसरी तक के बच्चों को अब होमवर्क नहीं मिलेगा। होमवर्क लिखने में लगने वाला समय बचेगा और बच्चे इस समय को रचनात्मक गतिविधियों में लगा सकेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने इसको लेकर एक आदेश जारी कर सभी स्कूलों को स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के तहत होमवर्क देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आदेश में कहा कि दूसरी कक्षा तक के छात्रों के लिए कोई होमवर्क नहीं होगा, जबकि कक्षा 3 से 5 तक के लिए सप्ताह में अधिकतम दो घंटे का होम वर्क देना होगा। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के मिडिल स्कूलों में एक दिन में अधिकतम एक घंटा यानी सप्ताह में पांच से छह घंटे का होमवर्क देना होगा।
विज्ञापन
वहीं हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में दिन में अधिकतम दो घंटे यानी सप्ताह में लगभग 10 से 12 घंटे का होमवर्क होना चाहिए। विभाग ने शिक्षकों को होमवर्क की मात्रा के लिए योजना बनाने को कहा है। आदेश में बताया गया है कि सभी संबंधित शिक्षक एक-दूसरे के साथ समन्वय किए बिना होमवर्क देते हैं और इस प्रकार एक छात्र के लिए होमवर्क का भारी बोझ होता है। ऐसे में बिना समन्वय के बच्चों को होमवर्क नहीं दे। सरकारी और निजी स्कूलों को स्कूल बैग नीति 2020 के अनुसार होमवर्क देने का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन