{"_id":"61475e328ebc3e144e5cff01","slug":"jammu-and-kashmir-car-skids-on-srinagar-leh-national-highway-two-sisters-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार फिसली, दो बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार फिसली, दो बहनों की मौत
Sun, 19 Sep 2021 09:28 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:28 PM IST
सार
द्रास की रहने वाली थीं दोनों युवतियां, दो अन्य घायल। एक अधिकारी के अनुसार, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंगन इलाके में जीरो पॉइंट जोजिला के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में रविवार दोपहर श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक तेज रफ्तार कार फिसल गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। मृत युवतियां सगी बहने हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंगन इलाके में जीरो पॉइंट जोजिला के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में सभी चार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पीएचसी सोनमर्ग ले जाया गया, जहां उनमें से दो युवतियों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा बोली नाकाम मुख्यमंत्री हैं योगी, उड़ी में आतंकियों और सेना के बीच गोलाबारी समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
मृत युवतियों की शिनाख्त द्रास के निसार अहमद लोन की बेटी ताहिना परवीन (28) और ताहिरा बानो (18) के रूप में हुई है,। यह लोग वर्तमान में कंगन के काजपोरा गांव में रह रहे हैं। घायलों की पहचान द्रास निवासी अब्दुल रहमान पुत्र निसार अहमद लोन (58) और काजपोरा निवासी अब्दुल राशिद मीर पुत्र रियाज अहमद मीर के रूप में हुई है।