फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Car fell into a ditch in Reasi Bhamag, three people died on the spot due to fire

जम्मू-कश्मीर: रियासी के भमाग में कार खाई में गिरी, आग लगने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Sun, 30 Apr 2023 01:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

भमाग इलाके में हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस पहुंची। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। दूसरे हादसे में कार पलटने से तीन लोग जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Car fell into a ditch in Reasi Bhamag, three people died on the spot due to fire
रियासी जिले में गिरी कार में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

रियासी जिले की तहसील भमाग में शनिवार देर शाम हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कोठरू भमाग में देर शाम ईको नंबर जेके 20 सी- 0599 गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


ईको वाहन में तीन लोग मृत पाए गए। इनकी पहचान ड्राइवर करनैल सिंह, नसीब सिंह व मोहन लाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खाई में गिरने के बाद ईको वाहन में आग लग गई।जिले में ही अन्य हादसे में कार पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सब डिविजनल अस्पताल माहौर में लाया गया।
विज्ञापन


जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले कर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार कार नंबर जेके20बी-9313 माहौर से गूल की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकलास में एक स्थान पर चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया व कार पलट गई। घायल लोगों की पहचान मोहम्मद वसीम (18) तथा शायस्ता (21) निवासी मुलास के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान मंजीत सिंह (18) निवासी जमसलान के रूप में हुई है। 

दो खंभों में शॉर्ट सर्किट और एक कार में लगी आग

जम्मू के गांधी नगर में बिजली के  खंभों में शॉर्ट सर्किट और गोल मार्केट में एक कार को आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।  मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गांधी नगर के पंंजमंदिर के पास सुबह सवा 9 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।



देखते ही देखते तारें जलने लगी। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। इसके बाद दुधाधारी मंदिर के पास खंभे में 1.35 बजे आग लग गई। यहां पर भी तारें जल गई। दोपहर सवा दो बजे अचानक गोल मार्केट में एक कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार की तारें जलने से आग लगी। देखते ही देखते गाड़ी जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed