फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: bypolls to panchayats has been postponed due to security reasons

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा कारणों से पंचायत उपचुनाव स्थगित, गृह विभाग ने दी थी सलाह

Wed, 19 Feb 2020 12:23 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 19 Feb 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: bypolls to panchayats has been postponed due to security reasons
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुरक्षा कारणों से पंचायत उपचुनाव को सरकार ने अधिसूचना जारी होने के पांच दिन बाद ही स्थगित कर दिया। राज्य के गृह विभाग की सलाह पर चुनाव स्थगित करने का फैसला किया गया है। 13 फरवरी को आठ चरणों में उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की गई थी। पहले दो चरण के लिए अधिसूचना जारी भी हो गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सीईओ शैलेंद्र कुमार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने सुरक्षा के हालात ठीक करने का मुद्दा उठाया था। देर शाम सीईओ की ओर से चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि राज्य के गृह विभाग ने 18 फरवरी को पत्र भेजकर सलाह दी कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर चुनाव को स्थगित करने पर विचार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र पर विचार-विमर्श के बाद चुनाव को स्थगित करने का फैसला किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सरकार की ओर से गठित एपेक्स कमेटी की तैयारियों के संबंध में दी गई संस्तुतियों तथा सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिले सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद चुनाव का एलान किया गया था। 

इसके साथ ही पंचायती राज विभाग की ओर से 10 फरवरी को रिक्त पंचायत हलकों की सूची भी जारी की गई थी। इन सब आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से 13 फरवरी को आठ चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की गई।  

दो-तीन सप्ताह में नई तिथियों का एलान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश में कहा गया है कि दो से तीन सप्ताह के भीतर नई तिथियों का एलान किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण के लिए जारी अधिसूचना को भी वापस ले लिया गया है। 

उपचुनाव में हिंसा फैलाने के मिले इनपुट
सूत्रों का कहना है कि पंचायत उपचुनाव के दौरान आतंकियों की ओर से व्यापक पैमाने पर हिंसा फैलाने की सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं। इनपुट हैं कि पाकिस्तान की ओर से इसके लिए आतंकियों को प्रत्याशियों तथा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में घाटी में प्रत्याशियों की सुरक्षा को मुकम्मल बनाने की चुनौती होगी। 

सर्वदलीय बैठक में भी उठा था सुरक्षा का मुद्दा
पंचायत उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मंगलवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने प्रत्याशियों की सुरक्षा, मौजूदा हालात, नेताओं पर पाबंदियों आदि मुद्दों को जोर-शोर से उठाया था। उनका क हना था कि चुनाव के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। पहले माहौल को अनुकूल बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed