फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: brick campaign will run name martyrs in state, martyr memorials will be built with the help

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में चलेगा एक ईंट शहीदों के नाम अभियान, लोगों की मदद से शहीद स्मारकों का होगा निर्माण

Tue, 06 Dec 2022 02:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 02:20 AM IST
सार

कर्त्तव्य निष्ठ संस्था के सदस्य संजीव राणा ने कहा कि अभियान के तहत स्थानीय लोगों की मदद से शहीद सैनिकों की याद में स्मारक बनाया जाएगा। इससे पहले एक ईंट शहीदों के नाम अभियान के तहत सरकार की आर्थिक मदद के बिना लोगों के सहयोग से हरियाणा में दो स्मारकों का निर्माण कराया गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: brick campaign will run name martyrs in state, martyr memorials will be built with the help
सांबा में बैठक करते स्थानीय लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बाद जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक ईंट शहीदों के नाम अभियान चलाया जाएगा। सांबा की मंडियों में सामाजिक संस्था की ओर से सोमवार को बैठक कर इसकी जानकारी दी। इसमें शहीदों के स्मारक बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


कर्त्तव्य निष्ठ संस्था के सदस्य संजीव राणा ने कहा कि अभियान के तहत स्थानीय लोगों की मदद से शहीद सैनिकों की याद में स्मारक बनाया जाएगा। इससे पहले एक ईंट शहीदों के नाम अभियान के तहत सरकार की आर्थिक मदद के बिना लोगों के सहयोग से हरियाणा में दो स्मारकों का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन


यहां एक स्मारक में अखाड़ा व दूसरे में पार्क बनाया गया। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भव्य शहीदी स्मारक बनाया गया। इस तरह शहीद स्मारक सिर्फ स्मारक तक ही नहीं, बल्कि नौजवानों के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बन रहे हैं। वहां स्मारक के साथ-साथ नौजवानों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए भी केंद्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अभियान के संयोजक संजीव राणा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सांबा में अब एक ईंट शहीदों के नाम अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सांबा में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यक्रमों के आगे की रूपरेखा तैयार की गई है।

सरहदों पर सैनिक हर विपरीत परिस्थिति को झेलते हुए देश की रक्षा करते हैं। इसलिए आम लोग देश में चैन से सो पाते हैं। देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों के लिए सरकार का ही दायित्व नहीं बनता बल्कि हर व्यक्ति को उनका सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सभी को शहीद स्मारक के लिए भी अपना-अपना सहयोग देना चाहिए।  बैठक में सरपंच व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरदयाल सिंह, सेवानिवृत्त जेडईओ शिव चरण सिंह, मोहन सिंह लंबरदार, नेक सिंह, भूरी सिंह व राजेश सिंह उपस्थित थे।

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह की याद में होंगे कार्यक्रम

अभियान के दौरान शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह की याद में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। संजीव राणा ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह के बारे में हम में से बहुत ही कम लोग जानते होंगे, क्योंकि वह सेना के उन वीर अफसरों में से एक थे। 

 जिन्होंने अक्तूबर 1947 में सेना के लिए लड़ते हुए जान की कुर्बानी दी थी। वह राज्य बल के सबसे बेहतरीन अधिकारियों में से एक थे, जिन्हें बर्मा ऑपरेशन के दौरान सेवाओं के लिए ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर से भी सम्मानित किया गया।

कम संख्या में होने के बावजूद विद्रोहियों को दो दिन तक रोके रखा

अक्तूबर 1947 आते-आते कश्मीर की फिजा इतनी जहरीली हो गई थी कि जब पाकिस्तान ने मजहबी नारों के साथ जम्मू-कश्मीर रियासत पर हमला कर दिया था। उस समय रियासती सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह को उनके मुस्लिम सैनिकों ने मजहबी उन्माद में अन्य हिंदू सैनिकों के साथ निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। पाकिस्तानी इस्लामी आक्रमणकारियों से जा मिले थे। उनकी बटालियन के सैनिकों का ही काम था, जिन्होंने कम संख्या में होने के बावजूद विद्रोहियों को दो दिन तक रोक कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed