जम्मू-कश्मीर बोर्ड की डेटशीट जारी, जानिए कब से होंगी परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में स्कूल खुलने के साथ परीक्षाओं को लेकर भी शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से बाहरवीं कक्षा की परीक्षा एक अप्रैल और दसवीं कक्षा की परीक्षाएं तीन अप्रैल से आयोजित होंगी। दसवीं कक्षा का पहला पेपर ऑप्शनल विषय है, जबकि तीन और छह अप्रैल को इंग्लिश का पेपर होगा। वहीं बारहवीं कक्षा का पहला पेपर एक अप्रैल को जियोग्राफी है, जबकि पांच अप्रैल को अंग्रेजी का पेपर है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा डेटशीट जारी होने के बाद जेके बोर्ड के बच्चों को भी डेटशीट का बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है। इस साल सभी परीक्षाएं स्कूलों में ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित होंगी।
दसवीं कक्षा की डेटशीट
तिथि विषय
03 अप्रैल ऑप्शनल
06 अप्रैल इंग्लिश
08 अप्रैैल व्यवसायिक
12 अप्रैल सोशल साइंस
16 अप्रैल हिंदी- उर्दू
19 अप्रैल मैथमेटिक्स, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट एंड ड्राइंग
24 अप्रैल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, लाइफ सांइस और होम साइंस
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर:राजस्थान से प्रशासनिक अनुभव हासिल करेंगे सरपंच, दूसरा दल रवाना
बारहवीं कक्षा की डेटशीट
परीक्षा तिथि विषय
01 अप्रैल जियोग्राफी
05 अप्रैल इंग्लिश
07 अप्रैल कंप्यूटर सांइस, फिजिक्ल एजुकेशन, एनवायरनमेंट साइंस इंग्लिश लिटरेचर
09 अप्रैल हिंदी, उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, बिजनेस स्टडी
15 अप्रैल फिजिक्स, होम साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटिव, इतिहास
17 अप्रैल टूरिज्म, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, फिजिकल स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन
22 अप्रैल केमिस्ट्री, इकनॉमिक्स
26 अप्रैल मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशलॉजी
29 अप्रैल बायोलॉजी, स्टैटिक्स, पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी