फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir BJP state president Ravindra Raina said guidelines of national executive will be implemented

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रैना बोले: राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशानिर्देशों पर होगा अमल, और मजबूत होगा जनता से जुड़ाव

Mon, 08 Nov 2021 01:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 01:48 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पार्टी जनता से जुड़ाव को और मजबूत बनाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir BJP state president Ravindra Raina said guidelines of national executive will be implemented
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य आठ में से सात सदस्य पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर से ऑनलाइन नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जुड़े। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्तावों में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद विकास कार्यों में तेजी और 70 केंद्रीय मंत्रियों के जन पहुंच कार्यक्रम के तहत दौरों के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रक्षक ही राक्षस: सहनशक्ति खो रहे पुलिस वाले, गले की फांस बन रही ये छूट, जानिए कब-कब खाकी पर लगे दाग    
विज्ञापन


रैना के अनुसार प्रदेश में भाजपा जनता से जुड़ाव को और मजबूत बनाएगी। सेवा, संकल्प और समर्पण के सिलसिले को भी और आगे तेजी से बढ़ाकर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रस्तावों के तहत जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा, शांति और विकास के अध्याय के शुरू होने से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सुरक्षा, शांति और समृद्धि का वातावरण बना है।

प्रस्ताव के अनुसार अनुच्छेद-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बीडीसी और डीडीसी के चुनाव शांतिपूर्ण हुए। अवाम ने निडर होकर लोकतंत्र के इस यज्ञ में भागीदारी की। पिछले दो सालों में जम्मू-कश्मीर में 56261 करोड़ की लागत वाली 54 परियोजनाओं की शुरूआत हुई। जनवरी 2021 में 28400 करोड़ रुपये की उद्योग प्रोत्साहन योजना शुरू की गई। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के लिए 80 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया गया था। जम्मू-कश्मीर में शत प्रतिशत जनता को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाकर उनके स्वास्थ्य की चिंता से मुक्ति दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed