{"_id":"61b6e121810443293c48e088","slug":"jammu-and-kashmir-bjp-leader-s-security-officer-missing-along-with-aide-along-with-weapons-police-are-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता का सुरक्षा अधिकारी सहयोगी के साथ हथियारों समेत लापता, पुलिस कर रही खोजबीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता का सुरक्षा अधिकारी सहयोगी के साथ हथियारों समेत लापता, पुलिस कर रही खोजबीन
Mon, 13 Dec 2021 11:31 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुपवाड़ा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:31 AM IST
सार
कुपवाड़ा में भाजपा नेता का पीएसओ और उसका सहयोगी लापता हो गए। वह अपने साथ हथियार भी ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों को खोजने के लिए कई दल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Jammu kashmir police
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुपवाड़ा जिले के रहने वाले भाजपा नेता अब्दुल रशीद जरगर का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) सहयोगी के साथ लापता हो गया है। दोनों अपने साथ हथियार भी ले गए हैं। उनके लापता होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों को लगातार खोजने की कोशिश की जा रही है लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए कई टीमें लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात से दोनों कर्मचारी लापता है। भाजपा नेता अब्दुल रशीद की सुरक्षा में तैनात पीएसओ साकिब तांत्रे निवासी बोहिपोरा व उसका सहयोगी आरिफ अहमद निवासी बोहिपोरा अचानक लापता हो गए। पुलिस उनके बारे में पता करने के लिए परिजनों से जानकारी ले रही है।
विज्ञापन