{"_id":"5da9479d8ebc3e012f282154","slug":"jammu-and-kashmir-bdc-elections-politics-of-manipulative-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बीडीसी चुनाव में शुरू हुई जोड़-तोड़ की सियासत, नेताओं ने पंचायतों में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बीडीसी चुनाव में शुरू हुई जोड़-तोड़ की सियासत, नेताओं ने पंचायतों में डाला डेरा
Fri, 18 Oct 2019 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
BDC election 2019 Jammu Kashmir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सांबा में ब्लॉक विकास परिषद के चेयरमैन के चुनाव के लिए जोड़तोड़ चल रही है। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ पंच और सरपंच के घर जाकर अकेले में मिल रहे हें। कई प्रत्याशी लोभ-लालच तक देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए पार्टी की ओर से नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है कि वे अपने-अपने ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करें। जिले के सीमावर्ती ब्लॉक राजपुरा से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। तीनों अपनी जीत पक्की मान कर चल रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से राजपुरा के सरपंच राधे कृष्ण, चक सद्दा के पूर्व सरपंच विनय शर्मा और सनूरा के सरपंच चुनाव मैदान में हैं। जबकि घगवाल ब्लॉक में भी मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है। तीन बार सरपंच का चुनाव जीत चुके सरपंच विजय टंगोत्रा निर्दलीय, भाजपा के सरपंच तरसेम सिंह और आजाद प्रत्याशी पंच रमण शर्मा भी काफी भागदौड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक दुर्गादास ने सीमावर्ती पंचायतों में डेरा डाल रखा है। उधर, पहाड़ी ब्लॉक सुंब में कश्मीर सिंह, सुभाष भगत भी भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कई ब्लॉक में भाजपा के बागी प्रत्याशी भी मुकाबले में दिख रहे हैं।