{"_id":"5eff1ba08ebc3e42ff642e90","slug":"jammu-and-kashmir-bank-does-not-have-merit-list-of-previously-canceled-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर बैंक के पास नहीं है पूर्व में रद्द की गई भर्ती की मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर बैंक के पास नहीं है पूर्व में रद्द की गई भर्ती की मेरिट सूची
Fri, 03 Jul 2020 05:20 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर बैंक के पास पूर्व में रद्द की गई भर्ती की मेरिट सूची नहीं है। बैंक ने सूचना के अधिकार के तहत आवेदन के जवाब में कहा है कि बैंक एसोसिएट्स और बैंक पीओ की भर्ती प्रक्रिया को आईबीपीएस द्वारा चलाया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पीएम के अचानक लद्दाख दौरे की कहीं ये तो नहीं वजह, जहां सांस लेना मुश्किल वहां बैठ सेना से की बात, तस्वीरें
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता सुकेश खजूरिया ने बैंक को आवेदन कर फरवरी 2020 में रद्द की गई भर्ती से संबंधित रिकॉर्ड मांगा था। इसमें खजूरिया ने मेरिट लिस्ट और आवेदकों की रिजल्ट शीट उपलब्ध करवाने की मांग की थी। खजूरिया ने बताया कि उन्हें बैंक की ओर से जवाब में कहा गया है कि भर्ती परीक्षा का आयोजन चूंकि आईबीपीएस द्वारा किया गया था, लिहाजा बैंक के पास संबंधित रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बैंक ने 1200 बैंकिंग एसोसिएट्स और 250 बैंक पीओ के पदों पर भर्ती परीक्षा ली थी। इसे बाद में रद्द कर दिया गया। इसके बाद बैंक ने नए सिरे से भर्ती अधिसूचना जारी कर बैंकिंग एसोसिएट्स के 1500 और बैंक पीओ के 350 पदों की अधिसूचना जारी की है। इसे कोर्ट में चुनौती दी गई थी लेकिन न्यायालय ने भर्ती प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दे दी है। हालांकि बैंक को अंतिम चयन सूची तैयार करने से रोका गया है।