{"_id":"615d4b678ebc3eb343174d91","slug":"jammu-and-kashmir-agriculture-fair-in-skaust-from-october-7-kisan-mela-will-be-held-on-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एग्रीकल्चर फेयर सात अक्तूबर से स्कॉस्ट में, आठ को होगा किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एग्रीकल्चर फेयर सात अक्तूबर से स्कॉस्ट में, आठ को होगा किसान मेला
Wed, 06 Oct 2021 12:38 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:38 PM IST
सार
मेले में दुधारु पशुओं को लाया जाएगा। इसमें उत्तरी राज्यों के किसान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाण, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से भाग लेंगे। इस तरह का आयोजन विवि में पहली बार हो रहा है।
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नॉलाजी (स्कॉस्ट) जम्मू की ओर से नार्दन इंडिया रीजनल एग्रीकल्चर फेयर 2021 का आयोजन सात से मुख्य परिसर चट्ठा में किया जा रहा है। वीसी प्रो. जेपी शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से किसानों में जागरूकता पैदा होगी। किसान अपनी आय में इजाफा कर सकेंगे।
विज्ञापन
आधुनिक तकनीक से खेती करने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके अलावा किसान कांफ्रेंस का शुभारंभ केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला सात को करेंगे। इसमें पदमश्री किसानों को आमंत्रित किया गया है। किसान अपने अनुभवों को प्रदेश के किसानों के साथ सांझा करेंगे। आठ को किसान मेले का शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
विज्ञापन
मेले में अलग अलग स्टाल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। मेले में दुधारु पशुओं को लाया जाएगा। इसमें उत्तरी राज्यों के किसान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाण, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से भाग लेंगे। इस तरह का आयोजन विवि में पहली बार हो रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा से पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद
वीसी ने गिनाईं यूनिवर्सिटी की उपलब्धियां
वीसी जेपी शर्मा ने कृषि विवि की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि इंटेग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के माध्यम से तीन लाख रुपये का इस साल लाभ हुआ है। किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज मुहैया करवाया गया। इससे पैदावार में इजाफा हुआ। दुधारु और वेट वल्यू एप को विकसित किया गया। आर्गेनिक फार्मिंग क्लस्टर विकसित करने पर काम हुआ है।