{"_id":"60c049e05699cf79d23fbb44","slug":"jammu-and-kashmir-after-jammu-now-waiting-for-the-opening-of-drdo-hospital-in-srinagar-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू के बाद अब श्रीनगर में भी डीआरडीओ अस्पताल खुलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू के बाद अब श्रीनगर में भी डीआरडीओ अस्पताल खुलने का इंतजार
Wed, 09 Jun 2021 10:26 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:26 AM IST
सार
अस्पताल में 500 बेड में से 125 आईसीयू के बेड हैं जबकि बाकी के 375 अन्य बेड्स पर 24 घंटे ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
DRDO Hospital Jammu
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू में डीआरडीओ की ओर से बनाए गए 500 बेड के अस्पताल का लोकार्पणा होने के बाद अब श्रीनगर के खोनमुह इलाके में तैयार डीआरडीओ अस्पताल को उद्घाटन का इंतजार है। हाल ही में एलजी मनोज सिन्हा ने खोनमुह में बन रहे 500 बेड के डीआरडीओ अस्पताल का दौरा कर पांच जून तक काम पूरा करने की समय सीमा तय की थी।
विज्ञापन
साथ ही कहा था कि इसी दिन से सभी सुविधाओं का ट्रायल रन होगा। हालांकि, अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो पाया। अस्पताल में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू में पारा 41 डिग्री पार, श्रीनगर में गर्मी ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
विज्ञापन
अस्पताल में 500 बेड में से 125 आईसीयू के बेड हैं जबकि बाकी के 375 अन्य बेड्स पर 24 घंटे ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि 125 आईसीयू बेड्स में से 25 बच्चों के लिए आईसीयू चिकित्सकों के लिए होंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला तीसरी वेव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।