{"_id":"607ab54267ac50097d7267ff","slug":"jammu-and-kashmir-advisor-to-lieutenant-governor-said-complete-projects-in-stipulated-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल के सलाहकार बोले- परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल के सलाहकार बोले- परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करें
Sat, 17 Apr 2021 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
सिविल सचिवालय
- फोटो : ANI
उप-राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में संतोषजनक कार्य उपलब्धियों वाले ठेकेदारों को उचित प्रमाणीकरण के बाद समय पर भुगतान किया जाए। जनता और विकास से जुड़ी परियोजनाओं को हर हालत में निर्धारित समय में पूरा करने के लिए उचित प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
भटनागर ने सिविल सचिवालय में जम्मू-कश्मीर प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (जेकेपीसीसी) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडीएस) की बैठक में एस्टेब्लिशमेंट बजट, पूंजीगत बजट और वर्कर्स बजट वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावों के लिए स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
सलाहकार ने कहा कि जेकेपीसीसी प्रमुख परियोजना क्रियान्वयन एजेंसियों में से एक है और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह हमेशा सभी स्तर पर पारदर्शिता के साथ आगे रहे। इसके साथ विभिन्न सुधारात्मक उपायों को अपनाया जाए। जेकेपीसीसी के काम को परिणाम से आंका जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता सामग्री के उपयोग को सुनिश्चित बनाया जाए। बीओडीएस ने जेकेपीसीसी को दी गई परियोेजनाओं के लिए ई-टेंडरिंग को अपनाने और कुछ प्रमुख परियोजनाओं के लिए ईपीसी मोड को अपनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।