फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir administration transferred officers after election commission instructions

जम्मू-कश्मीर: बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, चुनाव के एलान से पहले 89 अफसर इधर से उधर

Fri, 16 Aug 2024 12:56 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Aug 2024 12:56 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार देर रात 89 अफसरों के तबादलों और तैनाती के आदेश जारी कर दिए। निर्वाचन आयोग ने 31 जुलाई को केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को निर्देश दिया था कि अपने गृह जिलों में तैनात अफसरों का तबादला दूसरे जिलों में कर दें।

विज्ञापन
jammu and kashmir administration transferred officers after election commission instructions
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने डिप्टी कमिश्नरों समेत कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव वाले राज्यों को उनके गृह जिलों में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर रात 89 अफसरों के तबादलों और तैनाती के आदेश जारी कर दिए। जिन अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं उनमें पुंछ और बांदीपोरा जिलों के उपायुक्त, सचिव, आयुक्त, महानिदेशक, प्रबंध निदेशक और कई विभागों के निदेशक हैं।
विज्ञापन


दरअसल, भारत के चुनाव आयोग ने 31 जुलाई को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से उनके गृह जिलों में तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने को कहा था, यह चुनाव कराने से पहले की गई एक कवायद है। चुनाव वाले राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाता है, जहां वे काफी लंबे समय से कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने चुनाव वाले राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के मुख्य सचिवों को भी इसी तरह के निर्देश जारी किए थे। हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 नवंबर, 26 नवंबर और 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

अधिकारियों के तबादले की आदेश पढ़ें

इससे पहले, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की थी। टीम जम्मू-कश्मीर में दो दिवसीय यात्रा पर आई थी। नौ अगस्त को राजीव कुमार ने कहा था कि विधानसभा चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएंगे।  

अनुच्छेद 370 को निरस्त कर पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था। उसके बाद से यह पहले विधानसभा चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने यह समयसीमा निर्धारित की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed