{"_id":"5f8b23c78ebc3e9bb2207408","slug":"jammu-and-kashmir-13-terrorists-killed-in-valley-in-17-days-2-arrested-igp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, घाटी में 17 दिन में 13 आतंकी ढेर, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, घाटी में 17 दिन में 13 आतंकी ढेर, 2 गिरफ्तार
Sat, 17 Oct 2020 10:33 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे सुरक्षाबलों को इस महीने बड़ी उपलब्धियां हाथ लगी हैं। शुरू के 17 दिनों में ही सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ में 13 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें टॉप कमांडर सैफुल्ला समेत चार विदेशी आतंकी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस महीने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में दो आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। वहीं मुठभेड़ों में चार विदेशी आतंकियों सहित कुल 13 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके अलावा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 6 हार्डकोर एसोसिएट भी गिरफ्तार किए गए हैं। यह मददगार श्रीनगर और आसपास के इलाकों में आतंकियों को हर तरह की सुविधा मुहैया करवाते थे।
विज्ञापन
अनंतनाग में लश्कर का पाकिस्तानी आईईडी विशेषज्ञ ढेर
सुरक्षाबलों ने दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई भीषण मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार मारा गया आतंकी पाकिस्तानी था और वह एक आईईडी बनाने में भी माहिर था। इस आतंकी का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। साथ ही घटनास्थल से बरामद अन्य सामग्री के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह सुरक्षाबलों को जिले के लारनू इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने साझा ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की।
एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद उसे आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया, लेकिन आतंकी ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में लश्कर के पाकिस्तानी मूल के आतंकी को ढेर करने में सफलता हाथ लगी। आतंकी की शिनाख्त नासिर उर्फ शकील साब उर्फ शाक भाई के तौर पर हुई है। वह आतंकियों की ए श्रेणी में शामिल था। पुलिस इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि वह किन-किन मामलों में शामिल था।