{"_id":"60f6cef232ea0b379d1e493d","slug":"jammu-and-kashmir-100-percent-vaccination-in-three-villages-of-zero-line-vaccination-teams-were-sent-door-to-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जीरो लाइन के तीन गांवों में 100 फीसदी को टीका, घर-घर भेजी गई थी टीकाकरण टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जीरो लाइन के तीन गांवों में 100 फीसदी को टीका, घर-घर भेजी गई थी टीकाकरण टीमें
Tue, 20 Jul 2021 06:56 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:56 PM IST
सार
चक्क मंगु, कुलियां और धोलियां में 18 वर्ष से अधिक लोगों को घर-घर जाकर दी गई वैक्सीन।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन के निकट बसे तीन गांवों में कोरोना टीकाकरण का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। राजपुरा तहसील में सरहद पर स्थित चक मंगु, कुलियां और धोलियां गांवों में टीकाकरण टीमों को घर-घर भेजा गया था।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण टीमें बधाई की पात्र हैं। जीरो लाइन पर स्थित तीन गांवों में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगाें को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। जिले में यह पहले तीन गांव हैं जहां पर शत प्रतिशत वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दस तस्वीरों में देखिए जलप्रलय: कठुआ में बारिश ने मचाई तबाही, कटड़ा भी जलमग्न, ऐसा है कश्मीर का हाल
विज्ञापन
उधर स्वास्थ्य विभाग की डॉ. रितिका गुप्ता के अनुसार सीमा से सटे गांवों के ग्रामीणों को घर-घर जाकर वैकसीन दी गई है। तीनों गांव के 371 लोग थे, जिन्हें वैकसीन दी गई है।