{"_id":"66588946e547bc742107ffa6","slug":"jammu-akhnoor-bus-accident-of-up-devotees-were-going-to-shivkhodi-dham-reasi-22-died-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Accident: जम्मू कश्मीर में दूसरा सबसे बड़ा हादसा, शिवखोड़ी धाम जा रहे थे श्रद्धालु, 22 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Accident: जम्मू कश्मीर में दूसरा सबसे बड़ा हादसा, शिवखोड़ी धाम जा रहे थे श्रद्धालु, 22 की मौत
Thu, 30 May 2024 07:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 30 May 2024 07:44 PM IST
सार
अखनूर में हुए सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 69 लोग घायल हो गए। यह यात्री यूपी के हाथरस से जम्मू संभाग के जिला रियासी के शिवखोड़ी धाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
जम्मू में बड़ा हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू के अखनूर में हुए सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 69 लोग घायल हो गए। यह यात्री यूपी के हाथरस से जम्मू संभाग के जिला रियासी के शिवखोड़ी धाम में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। दावा किया जा रहा है कि डोडा में पिछले साल हुए हादसे के बाद यह जम्मू कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी दुर्घटना है।
विज्ञापन
15 नवंबर 2023 डोडा के अस्सर इलाके में यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसल कर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें 39 लोगों की मौत हो गई थी और 19 घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इसी साल 29 मार्च को रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के फिसल कर खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
1 जुलाई 2019 को किश्तवाड़ के सांगवारी इलाके में एक ओवरलोड मिनी बस के सड़क से फिसल कर खाई में गिर जाने से 35 लोगों की मौत हो गई थी और 17 घायल हो गए थे।
14 सितंबर 2018 को किश्तवाड़ के दंदारन इलाके में एक मिनी बस सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई थी, जिसमें 17 यात्रियों की मौत हो गई थी और 16 घायल हो गए थे।