फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Akhnoor Accident : Orders for magisterial probe nearabout 72 patients undergoing treatment at GMC jammu

Jammu Accident: अखनूर हादसे में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, यूपी से कई परिजन जम्मू पहुंचे, छह कर्मी निलंबित

Fri, 31 May 2024 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 31 May 2024 05:28 PM IST
सार

जम्मू के अखनूर में हुए हादसे को लेकर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीएम जम्मू दुर्घटना के कारणों की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देंगे। 

विज्ञापन
Jammu Akhnoor Accident : Orders for magisterial probe nearabout 72 patients undergoing treatment at GMC jammu
जीएमसी जम्मू में जमा लोग - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर में सड़क से फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 72 घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया। मरने वालों में दो बच्चियां भी शामिल हैं। यह बस श्रद्धालुओं को लेकर शिवखोड़ी जा रही थी। 

विज्ञापन


घायलों में शामिल 12 लोगों को अखनूर उपजिला अस्पताल में दाखिल किया गया था, जिन्हें देर रात जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। इसके साथ ही सभी पार्थिव शरीरों को भी जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। जीएमसी में शवों की चिकित्सा एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 
विज्ञापन


यूपी से जीएमसी जम्मू पहुंचे परिजन

हादसे की खबर पाने के बाद घायलों और मृतकों के परिजन कल ही यूपी से रवाना हो गए। जीएमसी जम्मू में कई परिजन पहुंच चुके हैं। उनकी आंखें पानी से भरी हुई हैं। किसी ने इस हादसे में अपना बेटा खो दिया है तो किसी ने भाई। किसी के जीवनसाथी ने साथ छोड़ दिया है तो किसी का पूरी परिवार ही दुनिया को अलविदा कह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवगृह के बाहर यूपी से कई परिजन पहुंचे हुए हैं। जीएमसी के विभिन्न वार्डों में हादसे में घायल हुए दर्जनों यात्रियों का इलाज चल रहा है। इसमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों की देखभाल और पोस्टमार्टम प्रिक्रया के लिए के लिए जीएमसी और जिला प्रशासन जुटा हुआ है।

जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर चेक पोस्ट के छह कर्मचारी निलंबित

जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग ने प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में तैनात छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। अखनूर बस हादसे को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस ओवरलोड बस को प्रदेश में प्रवेश देने के लिए कथित तौर पर कर्तव्यहीनता को लेकर यह एक्शन लिया गया है। 

एक आदेश के अनुसार, लखनपुर चेक पोस्ट के मोटर वाहन निरीक्षक और एक कनिष्ठ सहायक सहित छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और कर्तव्यहीनता की जांच लंबित रहने तक परिवहन आयुक्त के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

निलंबित अधिकारियों में मोटर वाहन निरीक्षक राजीव भसीन, कनिष्ठ सहायक सुमित मंगोत्रा और चार मल्टी टास्किंग स्टाफ अश्विनी कुमार, केशव सिंह, अमन कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं।

सचिव ने गहन जांच के भी आदेश दिए हैं और आरोपों की जांच के लिए अतिरिक्त सचिव (तकनीकी) परमवीर सिंह को नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार, जांच अधिकारी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

इस हादसे को लेकर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीएम जम्मू दुर्घटना के कारणों की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देंगे। डीएम सचिन कुमार वैश्य ने कहा, जिला प्रशासन स्थिति पर बारिकी से नजर बनाए हुए हैं। 

Jammu Akhnoor Accident : Orders for magisterial probe nearabout 72 patients undergoing treatment at GMC jammu
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : एजेंसी

सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अखनूर अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों में से एक अमर चंद ने बताया, वीरवार दोपहर करीब 12.35 बजे 57 सीटर बस (यूपी 81सीटी-4058 ) हरियाणा के कुरुक्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोड़ी मंदिर कीओर जा रही थी। बस अखनूर के चौकी चोरा बेल्ट में तुंगी-मोड़ पर पहुंची, उसी समय विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी।

चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया

बस चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया परिणामस्वरूप बस सीधा खाई में जा गिरी। हादसा होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सेना की टीम मदद के लिए तत्काल पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई गहरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही थी।

Jammu Akhnoor Accident : Orders for magisterial probe nearabout 72 patients undergoing treatment at GMC jammu
घायलों को ले जाते हुए - फोटो : एजेंसी

बचाव टीम रस्सियों के सहारे नीचे उतरी और बसों में फंसे घायलों को निकाला। घायलों को अखनूर में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। शवों को अखनूर उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश से अपनी यात्रा शुरू की थी। जम्मू के एसएसपी विनोद कुमार और उपायुक्त सचिन वैश्य ने जीएमसी पहुंच कर घायलों के बारे में जानकारी ली।

छह की हालत गंभीर

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया, 47 से अधिक यात्रियों को जीएमसी अस्पताल लाया गया है। इनमें से छह की हालत गंभीर है। मरीजों को समय पर उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed