फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu akhnoor Accident : 91 passengers travelling in bus capacity of 57 no action in UP Punjab Haryana jammu

Jammu Accident: 57 की क्षमता वाली बस में सवार थे 91 यात्री, UP, पंजाब, हरियाणा, J&K कहीं नहीं हुई कार्रवाई

Fri, 31 May 2024 05:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 31 May 2024 05:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश से चली बस की जम्मू-कश्मीर पहुंचने तक कहीं भी रास्ते में चेकिंग नहीं हुई। अगर चेकिंग हो जाती तो बड़ा हादसा बच सकता था।

विज्ञापन
Jammu akhnoor Accident : 91 passengers travelling in bus capacity of 57  no action in UP Punjab Haryana jammu
जम्मू में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने के बाद न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की यातायात पुलिस व परिवहन विभाग पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तर प्रदेश से चली बस की जम्मू-कश्मीर पहुंचने तक कहीं भी रास्ते में चेकिंग नहीं हुई। अगर चेकिंग हो जाती तो बड़ा हादसा बच सकता था। 57 यात्रियों की क्षमता वाली बस में 91 यात्री सवार थे, जिसे हादसे का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


हैरानी ये है कि मंगलवार को उत्तरप्रदेश से निकली बस वीरवार को अखनूर क्षेत्र तक बिना किसी जांच के पहुंच गई। रास्ते में बस की न तो यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से कोई जांच नहीं की गई। बस के चालक रमाकांत को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, परिचालक सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से लगातार बस चला रहा था चालक

घायलों ने बताया की तीव्र मोड़ होने की वजह से चालक बस से अपना नियंत्रण खो गया, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। वहीं घायलों ने यह भी बताया कि बुधवार शाम कुरुक्षेत्र से चालक लगातार बस चला रहा था। हादसे का कारण नींद की झपकी आना भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu akhnoor Accident : 91 passengers travelling in bus capacity of 57  no action in UP Punjab Haryana jammu
जम्मू में बड़ा हादसा - फोटो : संवाद

हादसे के बाद जागा ट्रैफिक विभाग, लखनपुर में तैनात छह कर्मी निलंबित

जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में तैनात मोटर व्हीकल विभाग के छह कर्मचारियों को डयूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए कर्मचारियो में एक मोटर व्हीकल विभाग का इंस्पेक्टर, एक जूनियर असिस्टेंट और चार एमटीएस शामिल हैं।

ट्रांस्पोर्ट विभाग के सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत मामले की जांच जारी रहने तक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर रंजीव भसीन, जूनियर असिस्टेंट सुमित मगोत्रा, एमटीएस अश्विनी कुमार, एमटीएस अमन कुमार, एमटीएस केशव सिंह और एमटीएस राकेश कुमार को निलंबित करने के साथ ही ट्रंस्पोर्ट विभाग के आयुक्त कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। 

उधर, रोड सेफ्टी काउंसिल के सचिवालय से अतिरिक्त सचिव तक्नीकी, परमवीर सिंह को जांच सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर इन कर्मचारियों की डयूटी में लापरवाही के संबंध में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। 

ज्ञात रहे कि आरटीओ कार्यालय कठुआ से जारी डयूटी रोस्टर के तहत यह कर्मचारी उस शिफ्ट में शामिल बताए जा रहे हैं जिसमें यह बस जम्मू कश्मीर में दाखिल हुई थी। 

फिलहाल जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह बस जम्मू कश्मीर के बाहर से ही ओवरलोड होकर आई थी, क्या अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसकी जांच नहीं की। और जांच इन पहलुओं पर भी होगी कि यदि बस ओवरलोड थी तो इसे प्रदेश में दाखिल होने की अनुमति किसने जारी की और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed