फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, agriculture, pady, farmer

Jammu News: किसान बेचैन, धान की पनीरी की सताने लगी चिंता

विज्ञापन
jammu, agriculture, pady, farmer
खेतों में बिखरा गोलाबारी का मलबा, जाने से डर रहे किसान
विज्ञापन

अब जून माह के पहले हफ्ते से बिजाई की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संघर्ष विराम के बाद किसान बेचैन हैं। अब उन्हें धान की पनीरी तैयार करने की चिंता सताने लगी है। वहींए मढ़ और आरएस पुरा आदि इलाकों में गेहूं की कटाई भी शेष है। मौजूदा समय में सीमा पर तनावपूर्ण माहौल है। किसानों के लिए मवेशी चारा लाना भी चुनौती बन चुका है। खेतों में गोलाबारी का मलबा बिखरा है।
उधर, प्रशासन की ओर से भी किसानों को खेतों में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। सीमावर्ती इलाकों के खेतों से विस्फोटक सामग्री हटाई जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पनीरी सहित अन्य कृषि कार्य शुरू हो पाएंगे। ऐेसे में जून के पहले हफ्ते से धान की पनीरी का काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

सांबा जिले के सीमावर्ती तहसील रामगढ़ के विजय चौधरी ने बताया कि गेहूं की कटाई मई में हो चुकी है। अब धान की पनीरी लगाने का समय है। माहौल सामान्य होने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
खेतों में जाने से डर रहे सीमावर्ती किसान
अखनूर निवासी विजय सैनी ने बताया कि बीते सप्ताह सीमाओं में तनातनी रही है। इससे सीमावर्ती किसान खेती करने से डर रहे हैं। अभी तक हालत सामान्य नहीं हैं। रात के समय सीमावर्ती लोग बाहर आने से डर रहे हैं। धान की पनीरी पर काम अभी शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, बीते साल धान की पनीरी 10 मई के बाद शुरू कर दी गई थी।

--------------
ये हैं चुनौतियां
- श्रमिकों की कमी
- कंबाइन मशीनें पंजाब लौट चुकी हैं
- संदिग्ध वस्तुओं से विस्फोट होने का डर
----

कोट
सीमा पर उपजे तनाव से किसान दहशत में हैं। कुछ क्षेत्रों में फसल की कटाई शेष है तो कुछ जगह में धान की पनीरी का काम होना है। अब हालात सामान्य होने के बाद जून तक ही धान की पनीरी की बीजाई हो सकेगी।

- कुलभूषण खजूरिया, सदस्य, किसान एडवाइजरी बोर्ड

------------
कोट
मढ़, आरएस पुरा सहित कई सीमांत इलाकों में फसल की कटाई होनी है। गोलाबारी के कारण श्रमिक लौट गए हैं। धान की पनीरी का काम करने में देरी होगी। कृषि विभाग निशुल्क बीज मुहैया करवाए। साथ ही खेतों की सफाई जल्द करवाए।
-तेजिंद्र सिंह बजीर, अध्यक्ष, जम्मू कश्मीर किसान काउंसिल
-------------

कोट
कृषि विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीज स्टाेरों में भेज दिया है। किसान हालात सामान्य होने के बाद काम शुरू कर सकते हैं।
- एएस रीन, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed