फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, agriculture, fest

आय बढ़ाने के लिए किसान व्यापारिक कृषि भी अपनाएं : निदेशक

Sun, 07 Apr 2024 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
jammu, agriculture, fest
कृषि केंद्र की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन में दो दिवसीय उद्यमी फेस्ट का आगाजजिले के तीन सौ किसानों ने हिस्सा लेकर सीखे आय बढ़ाने के तरीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। देश सहित प्रदेश में कृषि प्राचीन समय से हो रही है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए नई तकनीक को अपनाने की जरूरत है। किसानों को आय बढ़ाने के लिए आउट ऑफ बॉक्स सोचना होगा। व्यापारिक खेती भी अपनानी होगी। यह बातें एग्री इंडस्ट्री विकास चेंबर (एनजीओ) की निदेशक बिंदू सिंह ने कृषि केंद्र तालाब तिल्लो में दो दिवसीय उद्यमी फेस्ट के शुभारंभ अवसर पर कहीं।
इस फेस्ट का आयोजन एग्री इंडस्ट्री विकास चेंबर की ओर से किया गया। इसमें पहले दिन जिले के करीब 300 किसानों और पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन की 30 छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहीं, दिल्ली से मोदी केयर और कलर बार की टीमों ने कृषकों को आधुनिक खेती के बारे में जागरूक किया। एनजीओ के निदेशक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उद्यमी बनाना है ताकि वह अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकें।
विज्ञापन

डेयरी विकास के मिशन निदेशक सरदार एनएस बाली ने बताया कि अब समय आ गया है कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने के बारे में सोचना होगा। कई कंपनियां इसके लिए मदद प्रदान कर रही हैं। किसानों को खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन, डेयरी पालन, मधुमक्खी पालन, कंपोस्ट बनाना आदि में हाथ आजमाना चाहिए। पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन की छात्रा निशा, तनु देवी, कृति और अनामिका ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ कर जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि हम यहां पर यह सोच नहीं आई थीं कि कभी उद्यमी बनेंगी, लेकिन यहां जानकारी हासिल कर लगा कि हम जेब खर्च से इसकी शुरुआत कर सकती हैं। घर पर बैठ कर काम कर सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अल्का ने किया। इस मौके पर जेकेएमपीसीएल के सीईओ चिराग कुमार, कृषि विभाग के निदेशक सरदार एरविंद सिंह रीन, उप निदेशक अलोक पंडोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान 50 हजार से शुरू कर सकते हैं बिजनेस
मोदी केयर के शरद चौधरी ने बताया कि जो भी किसान उद्यमी बनना चाहते हैं वह कृषि आय बढ़ाने के लिए नए उपकरणों की मदद ले सकते हैं। किसानों के लिए वह एक ऑफर लाए हैं, जिसमें वह 50 हजार रुपये से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। उसके लिए जेके बैंक लोन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed