{"_id":"67c0d2998e223550e90fbb39","slug":"jammu-administration-tranfer-jammu-news-c-10-jam1004-555818-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छह जेकेएएस अधिकारी लद्दाख से जेएंडके लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छह जेकेएएस अधिकारी लद्दाख से जेएंडके लाए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल के निर्देश के बाद छह जेकेएएस अधिकारियों को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से वापस जम्मू कश्मीर में लाया गया है, जबकि आठ जेकेएएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लद्दाख भेजा गया है। लद्दाख से जेएंडके वापस बुलाए गए अधिकारियों में मोहम्मद नजीर शेख, स्वर्ण सिंह, अब्दुल माजिद, इंजार अहमद राणा (जूनियर स्केल जेकेएएस), जुनेद अहमद भट्ट और खनजादा मोहम्मद उसमान शामिल हैं।
इसी तरह प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारियों में मोहम्मद अशरफ भट्ट, राकेश दुबे, अब्दुल क्यूम, इबाद उर रहमान, रवि शंकर शर्मा, हिदातुल्लाह मीर, दवार हबीब और भूषण कुमार सिंह शामिल हैं। इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति दो साल या अगले आदेश तक रहेगी। ये आगे की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग लद्दाख को रिपोर्ट करेंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से आदेश जारी किया गया है।