{"_id":"681d1c1c98ae6d14da0dc2e1","slug":"jammu-administration-police-jammu-news-c-10-lko1021-608331-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आठ जिलों के लिए आठ आईएएस अधिकारी मेंटर नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आठ जिलों के लिए आठ आईएएस अधिकारी मेंटर नामित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के आठ संवेदनशील जिलों के लिए आठ आईएएस अधिकारियों को मेंटर के तौर पर नामित किया गया है। इन अधिकारियों की देखरेख में जिला प्रशासन की ओर से राहत, बचाव और पुनर्वास की गतिविधियां की जाएंगी। जिलों में सुरक्षा को पुख्ता बनाया जाएगा। नागरिक, पुलिस, सेना और अन्य एजेसियों में समन्वय मजबूत बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य आवश्यक प्रबंधन को मजबूत बनाया जाएगा।
मेंटर के तौर पर जम्मू जिला के लिए जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व वित्तीय आयुक्त शालीन काबरा, पुंछ के लिए कृषि उत्पादन विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार, कठुआ के लिए समाज कल्याण विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, सांबा के लिए उद्योग विभाग के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह को नामित किया गया है। इसी तरह कुपवाड़ा के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग के आयुक्त सचिव सरमद हफीद, बारामुला के लिए श्रम व रोजगार विभाग के प्रशासनिक सचिव कुमार राजीव रंजन, राजोरी के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार और बांदीपोरा के लिए श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त ओवेस अहमद को नामित किया गया है। इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से एक आदेश जारी किया गया है।