फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, meeting, zhidi mela

Jammu News: वार्षिक झिड़ी मेला 14 से, 20 लाख लोगों के आने की की संभावना

विज्ञापन
jammu, administration, meeting, zhidi mela
वा​​र्षिक झिड़ी मेला 14 से होगा शुरू : उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को हर सुविधा मुहैया करवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कृषि को दिया जाएगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 11 दिवसीय झिड़ी मेला 14 नवंबर से शुरू होगा। इसमें 20 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने वार्षिक मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दीं। वहीं, अधिकारियों को हर सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेला न केवल स्थानीय कृषि के लिए, बल्कि जम्मू की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित लोगों, विशेषकर किसानों को कृषि प्रगति, उपलब्ध बीज और उर्वरकों के बारे में शिक्षित करने के प्रयासों को बढ़ाने की वकालत की।
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष कियोस्क स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा यह आयोजन स्थानीय शिल्पकारों को बढ़ावा देने और बाहर से आने वाले आगंतुकों के बीच क्षेत्र की पारंपरिक कलाओं को उजागर करने का एक मंच है।
विज्ञापन

मेले के दौरान बेहतर स्वच्छता, सार्वजनिक सुरक्षा और कृषि उपकरणों के उचित मूल्य निर्धारण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के उपायों के साथ गरीबों और हाशिए पर रहने वाले लोगों की सुविधा पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियादी ढांचे का किया जाए उन्नयन : भूषण
जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण ने बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए कहा। मेला शुरू होने से पहले सभी मुख्य और लिंक सड़कों को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने जम्मू के भलवाल में एक प्राचीन पवित्र तालाब, बावा तालाब के महत्व को भी रेखांकित किया और इसके कायाकल्प और बेहतर पहुंच का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed