{"_id":"678ac41cbed65c0f6e00cca9","slug":"jammu-administration-meeting-order-jammu-news-c-10-lko1027-526225-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुचेतगढ़, घराना में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुचेतगढ़, घराना में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव ने दाैरा कर पर्यटन विकास गतिविधियों की समीक्षा की
सीमांत सुचेतगढ़ में युद्ध संग्रहालय स्थापित करने को कहा
1965 और 1971 के युद्धों के दौरान भारतीय वीर जवानों की वीरता की कहानियों को दिखाया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सीमावर्ती सुचेतगढ़ के बार्डर पर्यटन स्थल पर सीमा सुरक्षा बल से एक युद्ध संग्रहालय स्थापित करने को कहा है। इस संग्रहालय में लोग 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान भारतीय वीर जवानों की वीरता की कहानियों के अलावा अन्य स्थानीय कहानियों के बारे में जान सकेंगे।
उन्होंने जवानों से गुलमर्ग और अखनूर में सेना द्वारा बनाए गए संग्रहालयों का अध्ययन करने और उन्हें दोहराने के लिए कहा। इसके साथ इस स्थान के इतिहास को दर्शाती कला, शिल्प और डिजिटल तस्वीरों के विभिन्न नमूने प्रदर्शित करने की सलाह दी। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर घराना वेटलैंड और सुचेतगढ़ को जम्मू संभाग में लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की।
उन्होंने सुचेतगढ़ के सीमावर्ती पर्यटन स्थल पर यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए, सुविधाओं का विस्तार करने को कहा। पर्यटकों की मेजबानी के लिए पर्याप्त क्षमता वाले सभी मौसमों के अनुकूल पैवेलियन के निर्माण के संबंध में एक डीपीआर तैयार की जाए। आयुक्त सचिव पर्यटन यशा मुदगल ने बताया कि सुचेतगढ़ कॉरिडोर के विकास, हेरिटेज बीओपी ऑक्ट्राय पोस्ट पर सैल्यूटिंग बेस, रास्ते, अतिरिक्त लिंग आधारित शौचालय, सुरक्षा पोस्ट और फर्नीचर के निर्माण पर लगभग 151 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बताया गया कि 80 लाख रुपये की अनुमानित लागत से प्रवेश द्वार, पार्किंग, सौंदर्यीकरण और संबंधित कार्यों का निर्माण चल रहा है और वर्तमान में नई परियोजना के तहत 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
घराना को इको-टूरिज्म स्टॉप के रूप में विकसित करने के संबंध में मुख्य वन्यजीव वार्डन सर्वेश राय ने बताया कि पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए विभाग द्वारा सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पिछले साल 27000 से अधिक पर्यटकों के आने से इस स्थान पर पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। विभाग द्वारा वैज्ञानिक आधार पर वेटलैंड को क्यूरेट किए जाने के बाद जल सतह क्षेत्र और पक्षियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पर्यटकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के लिए यहां दो मंजिला इको-स्टॉप और एक वॉच टावर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा जलाशय के पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए ठोस, तरल और सीवेज के लिए अपशिष्ट उपचार प्रणाली भी बनाई गई है।