फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, meeting, discussion

Jammu News: जेकेएसएसएटी की गवर्निंग बॉडी की हुई दूसरी बैठक

विज्ञापन
jammu, administration, meeting, discussion
जेकेएसएसएटी की वर्निंग बॉडी की बैठक में मौजूद अध्यक्ष रवि केसर व अन्य   स्रोत - सूचना विभाग - फोटो : संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर सोसायटी फॉर सोशल ऑडिट अकाउंटेबिलिटी एंड ट्रांसपेरेंसी (जेकेएसएसएटी) की गवर्निंग बॉडी की दूसरी बैठक मंगलवार को अध्यक्ष पूर्व आईएफएस रवि केसर की अध्यक्षता में आयोजित की। बैठक में सोसाइटी के पिछले साल के काम की समीक्षा करते हुए भविष्य की रूपरेखा तय की गई। बैठक में राज्य के प्रधान महालेखाकार (पीएजी) केपी यादव भी मौजूद रहे।

बैठक में सोसायटी द्वारा मनरेगा जैसी योजनाएं के ऑडिट में अपने प्रदर्शन की भी चर्चा की गई। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को ऑडिट में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में टॉप करने की सराहना भी की गई। पीएजी केपी यादव ने अपने संबोधन में पुराने मामलों के जल्दी ऑडिट करने को प्राथमिकता बताते हुए अपनी कार्यक्षमता में बदलाव करने की बात कही। बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव मोहम्मद एजाज असद, वित्त निदेशक उमर खान और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त प्रोफेसर सुदेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed