{"_id":"672e8321fa6e42ef3f0b9084","slug":"jammu-administration-junior-jkas-officers-jammu-news-c-10-jam1006-478154-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जूनियर स्केल जेकेएएस अधिकारियों को पदोन्नति का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जूनियर स्केल जेकेएएस अधिकारियों को पदोन्नति का मौका
विज्ञापन
टाइम स्केल के लिए मानक तय, चार साल की सेवा पूरी करने वालों को मिलेगा लाभ
प्रशासनिक विभागों से एक सप्ताह के भीतर अधिकारियों के निम्नलिखित विवरण देने को कहा गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक विभागों में जूनियर स्केल जेकेएएस अधिकारियों को पदोन्नति का मौका दिया जा रहा है। इसमें जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के टाइम स्केल में योग्य जूनियर स्केल जेकेएएस अधिकारियों की नियुक्ति के लिए मानक तय किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे अधिकारियों को उप सचिव स्तर के अधिकारी पद पर तैनात किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी एक आदेश में बताया गया है कि टाइम स्केल के लिए योग्य अधिकारियों को चार साल का सेवाकाल पूरा करना होगा। इसके साथ अधिकारी ने परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली हो। अधिकारी के पास संतोषजनक वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट और स्पष्ट सतर्कता स्थिति (विजिलेंस) होनी चाहिए।
प्रशासनिक विभागों में जहां जूनियर स्केल जेकेएएस अधिकारी वर्तमान में तैनात हैं, से एक सप्ताह के भीतर उनके निम्नलिखित विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसमें अधिकारी की पूरी पोस्टिंग का विवरण, उसकी नवीनतम सतर्कता स्थिति (यदि विभाग द्वारा पहले ही प्राप्त कर ली गई हो), प्रमाण पत्र में अधिकारी के विरुद्ध लंबित विभागीय/आपराधिक कार्रवाई (यदि कोई हो), प्रशासनिक सचिव द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित सत्यनिष्ठा (इंटीग्रेटी) प्रमाण पत्र, न्यायालय आदेश, यदि कोई हो, जो सेवा की चयन सूची तैयार करने पर प्रभाव डालेगा और पिछले पांच वर्षों के एपीआर, विधिवत आरंभ/समीक्षा/स्वीकृत शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया तभी की जाती है जब विभिन्न विभागों में जेकेएएस अधिकारियों के पद खाली हों। ऐसे में जूनियर स्केल के अधिकारियों को टाइम स्केल का लाभ देकर पदोन्नति देने के साथ पदों को भरने का काम किया जाता है। इससे पहले उपराज्यपाल प्रशासन में जेकेएएस अधिकारियों को खास तवज्जो नहीं देने के आरोप लगते रहे हैं। अब उमर सरकार के आने के बाद ऐसी प्रक्रियाएं तेज की गई हैं।