{"_id":"6726bf9b67a882a2ba012f46","slug":"jammu-administration-inspection-jammu-news-c-10-jam1006-474056-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए नियमित जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए नियमित जांच के निर्देश
विज्ञापन
शीतली प्लांट का किया राणा ने दौरा, दिए निर्देश
मंत्री ने शीतली प्लांट सहित अन्य स्थानों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा
स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुविधा का लिया फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जल शक्ति, जनजातीय मामले, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा ने शनिवार को नगरोटा स्थित शीतली फिल्ट्रेशन प्लांट का दौरा किया। इस दौरान जम्मू शहर में पेयजल आपूर्ति के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों व अधिकारियों को लोगों को स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधनों की नियमित जांच के निर्देश दिए।
इसके बाद मंत्री ने किरयानी तालाब में ट्यूबवेल और नरवाल में ओवरहेड टैंक का भी जायजा लिया। किरयानी तालाब के दौरे के दौरान राणा ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के बारे में फीडबैक लिया। अधिकारियों को नियमित क्षेत्र के दौरे करने, स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मंत्री ने मुख्य अभियंता को चिनाब घाटी और पीर पंजाल क्षेत्र का दौरा करने और वहां जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का सावधानीपूर्वक और पूरी ईमानदारी से पालन करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।