फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, government, meeting

अस्पतालों में मशीनरी, उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में लाएं तेजी : स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
jammu, administration, government, meeting
स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने बुधवार को जेकेएलएससीएल केअधिकारियों  केसाथ बैठक कर  निगम के काम
जेकेएमएससीएल के प्रदर्शन और कार्यप्रणाली की समीक्षा
विज्ञापन

सभी जीएमसी में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का उचित रिकार्ड बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने स्वास्थ्य सेवाओं में मशीनरी व उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में गति लाने पर जोर दिया है। इसमें विशेष रूप से ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में समय पर डिलीवरी को सुनिश्चित बनाने के लिए एक उन्नत ढांचा अपनाया जाए।
नागरिक सचिवालय जम्मू में विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेकेएमएससीएल) के प्रदर्शन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के जीएमसी के प्रिंसिपलों से संबंधित अस्पतालों में मरीजों के बीच वितरित की जाने वाली दवाओं और अस्पताल के स्टाक में उपलब्ध नहीं होने वाली दवाओं का उचित रिकार्ड बनाने को कहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा वितरण को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा आपूर्ति की निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाए। जिला और उप-जिला अस्पतालों के साथ स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए दवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो। मंत्री ने जेकेएमएससीएल के प्रबंधन पर निगम द्वारा खरीदी जा रही चिकित्सा आपूर्ति के साथ मशीनरी और उपकरणों में गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने में जेकेएमएससीएल की भूमिका को सराहा। उन्होंने ड्रग्स एंड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (डीवीडीएमएस) पोर्टल की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जेकेएमएससीएल प्रबंधन विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच वितरित की जा रही दवाओं की भौतिक निगरानी करे। पर जोर दिया।

अस्पतालों और अन्य सुविधाओं में वितरित की जा रही दवाओं और औषधियों का औचक निरीक्षण करने के लिए टीमों का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने निगम के प्रबंधन से उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जो अभी तक डीवीडीएमएस पोर्टल पर नहीं आए हैं। निगम के एमडी ने जेकेएमएससीएल के खरीद तंत्र, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, दवाओं की उपलब्धता के साथ निगम की वित्तीय स्थिति पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed