फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, facility

Jammu News: नए साल में शहरवासियों का सफर होगा और भी आरामदायक, हर 20 से 30 मिनट में मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
jammu, administration, facility
जम्मू और श्रीनगर में मिनी ई-बसों के बेड़े में शामिल होंगी 100-100 बसें
विज्ञापन

मेटाडोर और ऑटो के झंझट से मिलेगा छुटकारा, ब्लोअर व ऐसी से होंगी लैस
- पीपीपी मोड में शुरू होगा शहरों में प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नए साल में अब जम्मू और श्रीनगर के शहरवासियों का सफर और भी आरामदायक होने वाला है। केंद्र सरकार की ओर से दोनों शहरों के लिए 100-100 ई-बसें मुहैया करवाई जाएंगी। ये सभी मिनी ई-बसें ब्लाेअर और ऐसी की सुविधा से लैस होंगी।
लोगों को सरकार की पहल के चलते अब हर 20 से तीन मिनट में सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें मेटाडोर और ऑटो में भीड़, प्रदूषण, गर्मी सहित अन्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नए साल में केंद्र सरकार जम्मू और श्रीनगर नगर निगम को 100-100 बसें मुहैया करवाएगी। इनमें सात मीटर बसें 75, 25 बसें नौ और मीटर लंबी होंगी। शहर में मौजूदा समय में नौ और 12 मीटर बसें चल रहीं हैं। लेकिन, अब लोगों की सुविधा को देखते हुए रूटों की संख्या दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे 30 से ज्यादा रूटों पर निरंतर सुविधा मिलेगी। यह परियोजना दोनों शहरों में पीपीपी मोड पर शुरू की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को लाभ मिलेगा। अतिरिक्त बस सुविधा मिलने से सफर और भी आसान होगा।
यह बसें ब्लोअर और एसी की सुविधा से लैस हैं, जिस कारण यात्रियों का सफर बेहद आरामदायक हो जाएगा। जम्मू शहर में 20 से ज्यादा रूटों पर नौ और 12 मीटर लंबी बसें चल रही हैं। अतिरिक्त बसें मिलने से 40 से ज्यादा रूटों में सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।


नए साल में बसें उपलब्ध होंगी। इससे जम्मू और श्रीनगर के लोग लाभान्वित होंगे। लोगों को ई-बसों में सफर करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 20 से 30 मिनट के अंतराल में बस सेवा मिलेगी।
- डॉ. देवांश यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed