{"_id":"6609d381852326f7730d03e6","slug":"jammu-accident-two-dead-jammu-news-c-10-jam1008-331514-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-अखनूर हाईवे और बिक्रम चौक में मंदिर-मस्जिद के पास हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू शहर में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में दो युवाओं की मौत हुई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पहला हादसा जम्मू-अखनूर हाईवे पर पिल्लर नंबर 29 के पास शुक्रवार देर रात को हुआ, जिसमें त्रिकुटा नगर निवासी राहुल (22) की मौत हुई। दूसरा हादसा बिक्रम चौक में मंदिर-मस्जिद के पास शनिवार की सुबह हुआ, जिसमें विजयपुर निवासी गुलजार सिंह (26) की मौत हुई।
शुक्रवार देर रात जम्मू-अखनूर हाईवे पर पिल्लर नंबर 29 के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें एक कार (जेके02सीक्यू4713) और बाइक (जेके02सीबी9821) के बीच टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार दो युवकों में एक राहुल (22) पुत्र राकेश की मौके पर मौत हुई, जबकि राहिल थापा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों त्रिकुटा नगर के रहने वाले हैं। बाइक सवार दोनों युवक मुट्ठी से जम्मू बस स्टैंड की तरफ आ रहे थे। इस बीच पिल्लर नंबर 29 से पास कार चालक टर्न लेकर राजपुर की तरफ जा रहा था। इस बीच बाइक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार कुछ आगे जाकर बाइक से नीचे गिर गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद तालाब तिल्लो पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जीएमसी भेजा गया।
वहीं, शनिवार को बिक्रम चौक में महाराजा हरि सिंह प्रतिमा के सामने मंदिर-मस्जिद के पास सुबह करीब आठ बजे सड़क हादसा हुआ। इसमें एक 26 साल के युवक गुलजार सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी विजयपुर की मौके पर मौत हुई। वह बुलेट पर सवार था। इस बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी बुलेट डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में गुलजार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।