फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, accident, six person injured

Jammu News: कटड़ा से दिल्ली जा रही बस जीरी मंडी चौक पर पलटी, 6 घायल

विज्ञापन
jammu, accident, six person injured
सोमवार तड़के तीन बजे हुआ हादसा, बस में थे 46 यात्री सवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। कटड़ा से दिल्ली जा रही बस सेक्टर-39 के जीरी मंडी चौक सोमवार तड़के तीन बजे पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। ड्राइवर प्रयाग अहमद ने बताया कि बस के आगे अचानक कार आ गई। कार को बचाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई।


बस में 46 लोग सवार थे। बस जीरी मंडी चौक पर पहुंची तो अचानक आगे एक कार आ गई। उसे बचाते बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सेक्टर- 39 थाना पुलिस और पीसीआर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। कटड़ा से पठानकोट तक दूसरे ड्राइवर ने बस चलाई थी। उसके बाद वह सो गया और प्रयाग अहमद बस चलाने लगा। पठानकोट से चंडीगढ़ तक प्रयाग अहमद बस चलाकर लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed