फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: 62 Ram bhakats including 55 saints to go to Ayodhya from jammu

जम्मू: शहर से अयोध्या जाएंगे 55 संतों सहित 62 रामभक्त, न्योता मिलने पर हुए उत्साहित

Thu, 04 Jan 2024 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 11:57 AM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। जीवन सफल हो गया। न्योता सही मायने में अक्षत, भगवान राम के चित्र और पत्रक के रूप में हर राम भक्त के परिवार में पहुंच रहा है।

विज्ञापन
Jammu: 62 Ram bhakats including 55 saints to go to Ayodhya from jammu
Ram Mandir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए संतों और राम भक्तों में उत्साह है। जम्मू के 55 संतों सहित 62 रामभक्तों को श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से न्योता मिला है। सभी अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं। रामभक्तों में कमल देव डोगरा, पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष लीला करण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता और पूर्व चेयरमैन जेएंडके बैंक आरके छिब्बर शामिल हैं। संतों में पुरानी मंडी के महंत रामेश्वर दास, महंत सत्यनारायण दास, दिनेश भारती, स्वामी विश्वात्मा नंद सुंदरबनी वाले, स्वामी निर्मल स्वरूप हैं।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। जीवन सफल हो गया। न्योता सही मायने में अक्षत, भगवान राम के चित्र और पत्रक के रूप में हर राम भक्त के परिवार में पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान राम सर्वत्र विराजमान हैं। समाज में बस्ती की रचना को ग्राम कहा जाता था तो हर ग्राम में राम हैं। राम-राम को मिला कर ही ग्राम बना है। हर बस्ती के हर घर में अक्षत के रूप में नियंत्रण जा रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच घर के पास मंदिर में दीप जला कर मंगल गीत गाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जेएंडके बैंक के पूर्व चेयरमैन आरके छिब्बर ने कहा, गौरव की बात है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। सनातनी होने के नाते सपना आज पूरा हो रहा है। पुरानी मंडी के महंत रामेश्वर दास ने कहा- सौभाग्यशाली हैं कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यह भगवान राम की कृपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed