{"_id":"6460b94e8fe6e144ba072ac3","slug":"jammu-23-kg-ganja-recovered-from-two-women-on-railway-pulley-involved-in-drug-business-since-2017-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: रेलवे पुली पर दो महिलाओं से 23 किलो गांजा बरामद, 2017 से नशे का कारोबार में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: रेलवे पुली पर दो महिलाओं से 23 किलो गांजा बरामद, 2017 से नशे का कारोबार में शामिल
Sun, 14 May 2023 04:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 14 May 2023 04:04 PM IST
सार
रेलवे पुली के पास पुलिस ने दो महिलाओं से 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के रेलवे पुली के पास पुलिस ने दो महिलाओं से 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार महिलाओं ने बोरी में गांजा भरा था और राजीव नगर में घर लेकर जा रही थी। यहां से दूसरी जगह सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में नशा तस्करी हो रही है। महिलाएं जैसे ही रेलवे पुली के पास पहुंची तो पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। पहले महिलाएं घबरा गई। इसके बाद भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर सीमा देवी निवासी राजीव नगर से 21 किलो जबकि आशा देवी से दो किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सीमा देवी पर पहले ही 2017 में नशा तस्करी का केस है। इसके बाद वह गुपचुप तरीके से नशा बेच रही थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, आशा देवी पहली बार नशा बेचने जा रही थी।
विज्ञापन