{"_id":"6644a1b65c22010b7d0fa86f","slug":"jamaat-e-islami-former-chief-said-will-take-part-in-assembly-polls-if-centre-lifts-ban-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- अगर केंद्र ने प्रतिबंध हटाया तो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- अगर केंद्र ने प्रतिबंध हटाया तो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Wed, 15 May 2024 05:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 15 May 2024 05:21 PM IST
सार
गुलाम कादिर वानी ने कहा कि उनका संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करता है और पहले भी चुनावों में हिस्सा ले चुका है। उन्होंने सोमवार को श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान के दौरान अपना वोट डाला।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू कश्मीर जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अध्यक्ष गुलाम कादिर वानी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार की तरफ से उन पर से बैन हटा दिया जाता है तो उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
गुलाम कादिर ने कहा, "हम केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम अपना प्रतिबंध हटाना चाहते हैं और समाज में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। अगर प्रतिबंध हटा दिया जाता है, तो हम चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं।'
विज्ञापन
गुलाम कादिर वानी ने सोमवार को श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान के दौरान अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि उनका संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करता है और पहले भी चुनावों में हिस्सा ले चुका है।
विज्ञापन
वानी ने कहा, 'हम विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे क्योंकि हमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास है। हम पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।' गौरतलब है कि संगठन ने 1987 के बाद से किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया है।