{"_id":"63452f2ef3e4821b2267caac","slug":"jalshakti-department-dailywazers-employees-protest-jammu-rally-on-october-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: अस्थायी कर्मचारी 17 को निकालेंगे महारैली, करेंगे सचिवालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: अस्थायी कर्मचारी 17 को निकालेंगे महारैली, करेंगे सचिवालय का घेराव
Tue, 11 Oct 2022 02:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:24 PM IST
सार
कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि अस्थायी कर्मियों का नियमित कर उनका मानदेय बढ़ाया जाए। 72 माह का बकाया वेतन जारी किया जाए।
विज्ञापन
Jammu Protest
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी 17 अक्तूबर को सरकार के खिलाफ जम्मू में महारैली निकालकर सचिवालय का घेराव करेंगे। मंगलवार को बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे मांगें पूरी करवाने के लिए 110 दिन से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार ने सुनवाई नहीं की। अब 17 अक्तूबर को महारैली कर सरकार को जगाएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सचिवालय का घेराव कर चक्का जाम किया जाएगा। अभी तक बड़े स्तर का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि अस्थायी कर्मियों का नियमित कर उनका मानदेय बढ़ाया जाए। 72 माह का बकाया वेतन जारी किया जाए। आरोप लगाया कि सरकार ने अन्य विभागों के कर्मियों की मांगों को पूरा किया है, लेकिन जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही। कहा कि महारैली के माध्यम से थालियां बजाकर रोष जताया जाएगा।
विज्ञापन
Terror Funding Case: जम्मू के बठिंडी समेत विभिन्न जगहों पर NIA का छापा, आतंकी फंडिंग मामले में हो रही जांच
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्ट: कश्मीर ही नहीं, जम्मू में भी तैयार किए जा रहे हाइब्रिड आतंकी, सोशल मीडिया से बढ़ा रहे नेटवर्क