फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jaish-e-Mohammed took responsibility for grenade attack on army camp in Sumbal

सुंबल में सेना कैंप पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली, बताया त्राल का बदला

Sun, 06 Jan 2019 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jaish-e-Mohammed took responsibility for grenade attack on army camp in Sumbal
jaish_attack - फोटो : फाइल फोटो

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल में शुक्रवार की रात सेना के कैंप पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। संगठन ने दावा किया है कि यह त्राल में वीरवार को मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों का बदला था।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात आतंकियों ने सुंबल स्थित पांच राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर ग्रेनेड हमला किया था। पहले ग्रेनेड दागा, फिर अंधाधुंध फायरिंग की थी। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले थे। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षाबलों ने सर्च आपरेशन चलाया था, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं मिल सका था। 
विज्ञापन


इससे पहले साल के पहले दिन आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में तीन हमले किए थे। इसमें हांजन गांव में एक एसपीओ की मौत हो गई, जबकि नेकां नेता के त्राल स्थित घर और मिदूरा गांव में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed