{"_id":"5d9db2e18ebc3e015105c9f8","slug":"jaish-e-mohammad-terrorist-poster-boy-aashiq-ahmed-nengroo-operating-from-pok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना जैश-ए-मोहम्मद का नया चेहरा आशिक नेंगरू, रह चुका है पुलिस का सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना जैश-ए-मोहम्मद का नया चेहरा आशिक नेंगरू, रह चुका है पुलिस का सूत्र
Wed, 09 Oct 2019 03:43 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 09 Oct 2019 03:43 PM IST
सार
- नेंगरू के संपर्क में रहने वालों का नेटवर्क तलाशने में जुटी जांच एजेंसियां
- पीओके में बैठ कर जम्मू कश्मीर में चला रहा आतंकी नेटवर्क
- पंजाब, दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू सहित कई जगहों पर हमलों की प्लानिंग कर रहा नेंगरू
विज्ञापन
आतंकी आशिक नेंगरू
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नया चेहरा बना आतंकी आशिक नेंगरू अब सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में आ गया है। आशिक नेंगरू इस समय पीओके में बैठा हुआ है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वह जम्मू कश्मीर में आ सकता है। क्योंकि पीओके में बैठे नेंगरू के माड्यूल का सुरक्षा एजेंसियों ने पता लगा लिया है।
अब यदि उसे अपनी गतिविधियां चलानी हैं, तो उसे कश्मीर आना होगा। यहां उसका काम तमाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां योजना तैयार करने में जुटी हैं। साथ ही नेंगरू के लिए काम करने वाले भी एक दर्जन लोग सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं। जिनको जल्द दबोचा जाएगा, लेकिन जैश का यह नया पोस्टर सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती जरूर बन गया है।
आशिक नेंगरू तीन फुटिए आतंकी नूर तांत्रे की तरह पहले पुलिस का मुखबिर था। अब वह जैश एक नया चेहरा बन चुका है। नूर तांत्रे को पिछले वर्ष ही मार गिराया गया था, लेकिन अब नेंगरू चुनौती बन गया है। पंजाब और हीरानगर बार्डर से श्रीनगर तक आतंकियों और हथियारों को पहुंचाने वाले नेंगरू की साजिश ने सब एजेंसियों को हैरान कर दिया है। झज्जर कोटली, नगरोटा, सुंजवां जैसे हमलों में नेंगरू का हाथ है।

सूत्रों का कहना है कि इस समय नेंगरू पंजाब, श्रीनगर, दिल्ली, जम्मू और अन्य जगहों पर हमलों की साजिश रच रहा है, जिसके संपर्क में पंजाब और जम्मू कश्मीर के एक दर्जन लोग हैं। जो नेंगरू के लिए काम कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन लोगाें का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
कैंपों पर हमलों की रच रहा है साजिश
आतंकी नेंगरू इस समय सेना और सीआरपीएफ कैंपों पर हमलों की साजिश रच रहा है। वह अपने लोगों से किसी न किसी तरह संपर्क साध रहा है और हमलों का दबाव बना रहा है।
जानकारी होना बनी चिंता
आशिक नेंगरू पुलवामा जिले का रहने वाला है। उसे जम्मू कश्मीर के पुलिस मुख्यालय, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में पुलिस और सेना की अहम जानकारी है। वह इसी का लाभ उठाकर अपना नेटवर्क चला रहा है।