फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jaish commander Ashiq Nengroo active in taking consignment of terrorists and weapons to their destination

Jammu: आतंकी भाई के मारे जाने के बाद जैश कमांडर आशिक नेंगरू ने संभाल ली उसकी जगह

Sun, 11 Dec 2022 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Dec 2022 09:55 AM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नेंगरू इस समय पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से जैश का नेटवर्क चला रहा है। यह खुलासा नेंगरू के भाई के पकड़े जाने पर हुआ था। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 12 अगस्त 2018 को उधमपुर पुलिस ने एक ट्रक झज्जर कोटली में तलाशी के लिए रोका था। इस ट्रक से तीन आतंकियों को वह कश्मीर लेकर जा रहा था। 

विज्ञापन
Jaish commander Ashiq Nengroo active in taking consignment of terrorists and weapons to their destination
जैश कमांडर आशिक नेंगरू का घर गिराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैश कमांडर आशिक नेंगरू के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों, आतंकियों को इधर से उधर ले जाने, युवाओं को बरगलाने के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में पुलवामा सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में भी वह शामिल है। वह शुरुआती दौर में ड्राइवर का काम करता था। 
विज्ञापन


उसका एक भाई अब्बास नेंगरू जैश के लिए काम करता था। वर्ष 2013 में वह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। इसके बाद आशिक ने आतंकी के रूप में काम करना शुरू किया। नेंगरू आतंकियों को अपने वाहन में एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के अलावा आतंकियों को हथियार भी पहुंचाता था।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया। एनआईए अधिनियम के तहत जांच के दौरान पता चला कि वह फर्जी नाम अमजद भाई के तौर पर काम कर रहा था। उसे आतंकियों को सीमा के उस पार से इधर व युवाओं को इधर से सीमापार भेजने का काम सौंपा गया। 2016 से 2018 तक उसने अपने ट्रकों का उपयोग करके 20 से अधिक पाकिस्तानी आतंकियों के अलावा भारी मात्रा में हथियारों और असलहे को घाटी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओजेके में बैठकर चला रहा नेटवर्क
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नेंगरू इस समय पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) से जैश का नेटवर्क चला रहा है। यह खुलासा नेंगरू के भाई के पकड़े जाने पर हुआ था। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 12 अगस्त 2018 को उधमपुर पुलिस ने एक ट्रक झज्जर कोटली में तलाशी के लिए रोका था। इस ट्रक से तीन आतंकियों को वह कश्मीर लेकर जा रहा था। 

तीनों आतंकी सीमा पार से आए थे। ट्रक रोकते ही आतंकी भागने में सफल रहे, लेकिन बडगाम के दो ओजीडब्ल्यू इकबाल राठेर और ट्रक चला रहे आशिक के भाई रियाज अहमद नेंगरू को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि आशिक भी इनके साथ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसे एनआईए को सौंप दिया था।

एनआईए के पास जांच जाने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भूमिगत हो गया और एलओसी पार कर गया। रिपोर्टों से पता चला कि वह पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में जैश का नेटवर्क चला रहा है। पुलिस की पूछताछ में रियाज ने खुलासा किया कि आशिक उस ट्रक के साथ था, जो कठुआ से 3 आतंकियों को अपने ट्रक में लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed