फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jairam Ramesh said Undeclared emergency in country Modi govt made Jammu Kashmir test office

जयराम रमेश बोले: देश में अघोषित आपातकाल, मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को बना दिया है टेस्ट कार्यालय

Sun, 22 Jan 2023 08:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 22 Jan 2023 08:34 PM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा घबराई हुई है। उनके केंद्रीय मंत्री भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना कर रहे हैं, जिसका जवाब हमारे साथियों ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को एक ही व्यक्ति चला रहा है।

विज्ञापन
Jairam Ramesh said Undeclared emergency in country Modi govt made Jammu Kashmir test office
Congress - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिशोध व उत्पीड़न की राजनीति कर रहे हें। एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अघोषित आपातकाल की स्तिथि है। हमारे समाज को भाषा व धर्म के नाम पर तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।  मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को टेस्ट कार्यालय बना रखा है। इस बीच राहुल गांधी अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर यात्रा पर निकले हैं। भारत जोड़ो यात्रा ध्रुवीकरण के खिलाफ है। यह बातें रविवार को सांबा के नानक चक क्षेत्र में कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं।

विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा घबराई हुई है। उनके केंद्रीय मंत्री भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना कर रहे हैं, जिसका जवाब हमारे साथियों ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को एक ही व्यक्ति चला रहा है। अघोषित आपातकाल है। डॉ. कर्ण सिंह को निमंत्रण नहीं दिए जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। उन्होंने यात्रा का स्वागत किया है। हम राजनीति करने नहीं आए हैं, हम तो भारत को जोड़ने के लिए यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी व उनकी यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जगह-जगह उमड़े जन समूह के कारण भाजपा में घबराहट बनी हुई है। अनुच्छेद 370 पर उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। केंद्र सरकार ने तो जम्मू-कश्मीर को टेस्ट कार्यालय बना रखा है।


कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है। आज बेरोजगारी, अर्थिक, गलत जीएसटी, नोटबंदी के कारण आम आदमी परेशान हैं। यह सब भाजपा चुनावी फायदे के लिए कर रही है। भाजपा तानाशाही की राजनीति कर रही है। आरएसएस व भाजपा देश को तोड़ रही हैं। सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है।

अपने नेता की सुरक्षा का हमें खयाल
राहुल गांधी की सुरक्षा पर जयराम रमेश ने कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नही किया जाएगा। अपने नेता की सुरक्षा का हमें भी ध्यान है, सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ही चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed