{"_id":"648e1d44d054add6d60a98ea","slug":"jain-market-devlopment-jammu-news-c-10-jam1008-142460-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फुटपाथ ने रोका जैन बाजार का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फुटपाथ ने रोका जैन बाजार का विकास
Sun, 18 Jun 2023 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 18 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
जम्मू।
15.74 करोड़ रुपये की लागत से पुरानी मार्केट में विकास कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पंजतीर्थि से रघुनाथ मार्केट तक करवाया जाना है। कार्य में कई तरह की समस्या आ रही है। कश्मीर के पोलो व्यू और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर मार्केट का निर्माण किया जाना है। मगर फुटपाथ बढ़ाने की बात दुकानदारों और लोगों को रास नहीं आ रही है। यह समस्या पहले रघुनाथ मार्केट के लोगों ने भी उठाई। अब यही समस्या जैन बाजार के लोगों को भी आ रही है।
जैन बाजार का काम लगभग 15 लाख में किया जाना है। लोगों के अनुसार अभी थोड़ा ही फुटपाथ बढ़ाने से जाम की समस्या आ रही है। अगर और फुटपाथ बनाया गया तो यहां परेशानी बढ़ जाएगी। इससे कहीं न कहीं पुरानी मार्केट खत्म होने की कगार पर आ जाएगी। यही नहीं यहां पर दुकानों की वैल्यू गिर जाएगी। इस कारण अगर इस प्रोजेक्ट के बाद काम नहीं चलता तो हम दुकान बेचना भी चाहें तो हमारे लिए परेशानी और बढ़ जाएगी क्योंकि दुकानों का रेट भी नहीं मिलेगा।
यहां पर हो रहा नियमों का उल्लंघन
नियम के अनुसार 40 फीट की रोड पर फुटपाथ बनाया जा सकता है। वहीं, जैन बाजार की रोड केवल 22 फुट की है। निवासियों के अनुसार यहां पर तो फुटपाथ बन ही नहीं सकता है, इसलिए हमने यहां पर काम नहीं होने दिया।
विज्ञापन
रात में काम की शुरुआत करना समझ से परे है। अगर यहां पर काम हमसे पूछ कर किया जाता तो हम कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश जरूर करते। मगर हमसे बात नहीं करके यह कह दिया जाता है कि हम लोग विकास नहीं चाहते यह तो गलत है। विकास हम चाहते हैं कि लेकिन अगर वह हमारी रोटी को खत्म कर जाए तो बताओ हम कहां जाएं।
आशुतोष कपूर, दुकानदार
सरकारी काम जब लोगों को परेशानी में डाले तो हम क्या करें। इस काम से यहां जाम तो लग रहा है, साथ ही हमारी दुकानों के रेट भी खत्म हो रहे हैं। मतलब हम यहां से दुकान बेच कर कहीं खरीद नहीं पाएंगे तो जनता और सरकार ही बताए कि हम अपने बच्चों को खाना कहां से खिलाएं।
अशोक कुमार, दुकानदार
सरकार की मंशा लोगों को परेशानी में डालना नहीं विकास करवाना है। हमने पहले भी लोगों से बात की है और अगर लोगों को यह सही नहीं लग रहा है। जल्द ही बीच का रास्ता निकालकर समस्या को सुलझा दिया जाएगा।
विवेक चौपड़ा, एईई