फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jai Buadati Kesan and bowed head in the court of Jand Devta.

Jammu News: भक्तों ने जय बुआदाती केसां और जन्द देवता के दरबार में टेका माथा

Fri, 14 Feb 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 14 Feb 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Jai Buadati Kesan and bowed head in the court of Jand Devta.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। आल इंडिया पाबा बिरादरी की तरफ से वीरवार को जय बुआ दाती केसां तथा जन्द देवता देव स्थान कोट लैडियां बल्ले दा बाग में मेल का आयोजन किया गया।
देव स्थान कमेटी के अनुसार मेल के अवसर पर बिरादरी के 25 हजार के करीब लोगों ने भाग लिया। मेल का कार्यक्रम सुबह हवन के साथ शुरू किया गया। 12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पूजा अर्चना की गई। इसके बाद नवविवाहित 50 के करीब जोड़ों ने देव स्थान के इर्दगिर्द परिक्रमा कर बुआ केसां तथा जन्द देवता का आशीर्वाद लिया और खुशहाली की कामना की। बिरादरी की तरफ से बिरादरी के प्रधान चमण लाल पावा के नेतृत्व में बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें बिरादरी के सदस्य रवेल सिंह तथा पात्र काली दास ने बिरादरी के सभी लोगों को एकता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में देवस्थान में एक बड़े हाल का निर्माण करने की योजना बनाई गई ताकि बारिश आदि के मौसम में कोई परेशानी न आए। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। मेल में पंजाब, दिल्ली, पठानकोट आदि से भी लोग पहुंचे थे। इस मौके पर देवराज परगवाल, पोढी राम, रवेल चंद पावा, बुआ दित्ता, प्यारा राम सहित बिरादरी के लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed