फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jai Bholenath echoed in the last village of Shopian after 21 years, Kashmiri Pandits renovated the temple

Kashmir : शोपियां के अंतिम गांव में 21 साल बाद गूंजा जय भोलेनाथ, कश्मीरी पंडितों ने किया मंदिर का जीर्णोद्धार

Sun, 06 Oct 2024 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा मुजम्मिल याकूब, शोपियां
मुजम्मिल याकूब, शोपियां Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 05:35 AM IST
सार

आतंकवाद के दौर में वे जिन घरों और जमीनों को मजबूरन छोड़ आए थे, वे वहां दोबारा बसने के लिए उत्साहित हैं। खंडहर हो चुके अपनी धार्मिक आस्थाओं के केंद्र मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। शनिवार को शोपियां जिले के अंतिम गांव नदीमर्ग में भी करीब 21 साल बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजे।

विज्ञापन
Jai Bholenath echoed in the last village of Shopian after 21 years, Kashmiri Pandits renovated the temple
शोपियां का अर्धनारीश्वर मंदिर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में बदले माहौल के बीच कश्मीरी पंडित फिर अपनी जड़ों से जुड़ने लगे हैं। आतंकवाद के दौर में वे जिन घरों और जमीनों को मजबूरन छोड़ आए थे, वे वहां दोबारा बसने के लिए उत्साहित हैं। खंडहर हो चुके अपनी धार्मिक आस्थाओं के केंद्र मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। शनिवार को शोपियां जिले के अंतिम गांव नदीमर्ग में भी करीब 21 साल बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजे।

विज्ञापन


गांव लौटे कश्मीरी पंडितों ने यहां के ऐतिहासिक अर्धनारीश्वर मंदिर में शिवलिंग और मूर्तियों की स्थापना की। पूरे अनुष्ठान को विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर पूरा किया गया। हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर घाटी में सुख-शांति की कामना की। पूजा में शामिल हुए भूषण लाल और पूजा ने कहा, मंदिर का जीर्णोद्धार आने वाली पीढ़ियों के लिए आशापूर्ण भविष्य का प्रतीक है। मंदिर को संवारने में सेना ने काफी मदद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बहुत काम होना बाकी है, जिसमें जिला प्रशासन से मदद की मांग की है। 23 मार्च, 2003 को आतंकियों की ओर से किए गए नरसंहार के बाद कश्मीरी हिंदू समुदाय गांव को छोड़कर पलायन कर गया था। 


बसाने और सुरक्षा की मांग
कश्मीरी विस्थापितों ने मौके पर पहुंचे डीसी शोपियां मोहम्मद शाहिद सलीम डार से मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही उनके घरों की रखरखाव, उनके लिए कॉलोनी बसाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। 

मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत, कहा-उम्मीद है सभी हिंदू भाई गांव लौटेंगे
कश्मीरी पंडितों का गांव के मुस्लिम भाईचारे ने स्वागत किया। उनके प्रति सम्मान दिखाया और भोजन की व्यवस्था की। स्थानीय निवासी गुलाम हसन ने कहा, 'कश्मीरी पंडितों के जाने से हमारे दिलों में खालीपन आ गया था। हमारा बचपन उनके साथ रंगीन यादों से भरा  है। उनके पलायन ने हमारे जीवन में अंधेरा ला दिया था। अब उम्मीद करते हैं कि सभी विस्थापित पंडित परिवार वापस अपने गांव लौटेंगे। भाईचारे को फिर स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed