{"_id":"cf78214d6476b2f3fa89d354f16aefff","slug":"jahanvi-and-shreya-in-the-final-of-table-tennis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस के फाइनल में जाह्नवी और श्रेया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस के फाइनल में जाह्नवी और श्रेया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Nov 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए स्टेडियम के इंडोर कक्ष में चल रही टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को विभिन्न वर्गों में युवा प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिखाया कि अगर उन्हें प्रोत्साहन मिले तो वे कई बुलंदियों को छू सकते हैं। लड़कियों के सब जूनियर सेमीफाइनल में जाह्नवी पंडोह और श्रेया ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
लड़कियों के सब जूनियर प्री क्वार्टर फाइनल में सिमरन कौर ने दुचेन को 11-7, 11-6 से पछाड़ा। एकनूर को मुन्नत से वाकओवर मिला। इसी तरह अश्मीत कौर ने भाव्य को 11-9, 8-11, 11-8, भाव्य ने अदिति शर्मा को 11-2, 11-4 और अर्चिता केसर ने हरलीन कौर को 11-4, 11-5 से पराजित किया। पहले राउंड में जाह्नवी, श्रेया, मेघना जैन ने पहले राउंड में बढ़त कायम रखी है।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जाह्नवी पंडोह ने सिमरन कौर को 11-3, 11-5, एकनूर ने मेघना जैन को 11-9, 8-11, 11-8, अश्मीत कौर ने भाव्य को 11-9, 9-11, 11-8 और श्रेया ने अर्चिता केसर को 11-4, 11-8 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल मुकाबलों में जाह्नवी पंडोह ने एकनूर को 11-9, 11-7, 11-5 और श्रेया ने अश्मीत कौर को 11-3, 11-4, 11-8 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
लड़कों के सब जूनियर के पहले राउंड में सावन गुप्ता ने रितविक गंडोत्रा, राजदीप ने अनत गुप्ता, गुरविंदर ने मानन अरोड़ा, नमन महाजन ने आश्रय कोहली, अभय कौल ने सुद्धक्षण, अश्विन पंडोह ने हरशाद, कर्ण ने तनुज प्रीत, शोवित ने ताजवीर सिंह, कनित ने उत्कृष्य राजवीर ने रोहन लंगर, केतन ने आरुष गुप्ता, कमकेश ने शिवम गोयल, अमोग ने पर्व, मान्य मनसोत्रा ने भुवन को पछाड़ा।
विजेता खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने के खास मौके नहीं दिए और अधिकांश में एकतरफा मुकाबलों में जीत अपनी झोली में डाली। सोमवार को अगले राउंड के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।