बास्केटबाल में जेएंडके ने पुडुचेरी को पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोर स्टेडियम सेक्टर 42 चंडीगढ़ में मंगलवार से शुरू हुई 31वीं यूथ नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में राज्य की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पुडुचेरी को कांटे की टक्कर में पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया।
हालांकि पुरुष वर्ग में जेएंडके को शुरुआती मुकाबले में पश्चिम बंगाल से हार देखनी पड़ी। आगामी 14 अक्तूबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मंगलवार को लड़कियों के टीम ने पुडुचेरी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिकस्त दी। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन दोनों ही ओर से रक्षापंक्ति के मजबूत होने से मुकाबला 21-22 से बराबरी पर रहा।
पुरुष टीम बंगाल से हारी पहला मुकाबला
लेकिन दूसरे हाफ में जेएंडके की लड़कियों ने अपने हमलों को तेज करते हुए पुडुचेरी के खिलाड़ियों को आगे आने के ज्यादा मौके नहीं दिए और 42-33 से जीत अपनी झोली में डाली। जेएंडके की ओर से पर्ल शर्मा ने सर्वाधिक 15 गोल ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके अलावा सर्वजीत कौर ने 13, आशिमा टंडन ने 10 और अलीशा अप्पल ने चार गोल ठोंके। लड़कों के वर्ग में जेएंडके को वेस्ट बंगाल से 71-60 से हार का मुंह देखना पड़ा। जेएंडके की ओर से अभिसार ने 19, रोहन शर्मा ने 11 और इंद्रजीत सिंह ने आठ अंक जुटाए। लड़कों की टीम के साथ राजेंद्र मंगोत्रा कोच और रणवीर सिंह सहायक कोच तथा लड़कियों की टीम में सुषमा जंबाल कोच और सुनील सिंह यादव सहायक कोच हैं।