फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Weather Snow-covered Kashmir plains and roads closed snowfall and rain alert today

J&K Weather: बर्फ से ढके कश्मीर के मैदानी इलाके.. सड़कें बंद, मौसम विभाग का अलर्ट

Thu, 02 Jan 2025 02:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। 5-6 जनवरी को भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना है। गुलमर्ग और लेह में तापमान माइनस में दर्ज हुआ।

विज्ञापन
J&K Weather Snow-covered Kashmir plains and roads closed snowfall and rain alert today
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर पश्चिम की दिशा से चली बर्फीली हवाओं ने उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ा दी। अभी फिलहाल सर्दी से कोई राहत की उम्मीद भी नहीं है। जम्मू-कश्मीर में दो जनवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग लेह से भी ठंडा है। गुलमर्ग में दिन का पारा भी जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी से हाहात खराब, लोग परेशान
कश्मीर घाटी और लद्दाख को जोड़ने वाले जोजिला माउंटेन पास को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। ताजा बर्फबारी के बाद इस रास्ते को बंद किया गया है। जम्मू कश्मीर में बारामुला का गुलमर्ग इलाका पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है।
विज्ञापन

 
 

वहीं कुपवाड़ा, बांदीपोरा और डोडा में बर्फबारी से हालाता खराब हैं। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लगातार तापमान घट रहा है। वहीं पूरा शहर बर्फ स ढक गया है।
 

मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, "इस वक्त जम्मू और उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ है। आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पृथक बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी तूफान की भी संभावना है। 

अगले दो दिन के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिनों के दौरान घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उसके बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है। चार जनवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है।

भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, पांच और छह जनवरी को भी भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई संपर्क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ हवाई और रेल सेवाएं बाधित हो सकती हैं। प्रशासन को आगामी मौसम को देखते हुए सभी जरूरी आपात प्रबंध सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।

जम्मू में और गिरेगा पारा
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब तक और राष्ट्रीय राजधानी से लेकर राजस्थान तक तापमान में गिरावट हुई। कश्मीर घाटी में ठंड बढ़ने से रात का पारा गिर गया है। गुलमर्ग में मंगलवार की रात माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में भी न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।

1901 के बाद 2024 भारत का सबसे गर्म साल
1901 के बाद से साल 2024 अब तक का सबसे गरम साल रहा है। इस दौरान औसत न्यूनतम तापमान लंबी अवधि के औसत से 0.90 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी। साल 2024 को अब 2016 को पीछे छोड़कर 1901 के बाद से सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज किया गया है। इस वर्ष भूमि की सतह का तापमान 0.54 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed