फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Weather: New year may begin with snowfall weather likely to worsen on December 29 and 30

J&K Weather: बर्फबारी के साथ हो सकता है नए साल का आगाज, 29 और 30 दिसंबर को मौसम बिगड़ने के आसार

Tue, 27 Dec 2022 11:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित होगा, जिससे नए साल पर पर्यटकों को जम्मू कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
J&K Weather: New year may begin with snowfall weather likely to worsen on December 29 and 30
पीर पंजाल की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से पटी हुईं - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पिछले लंबे समय से खुश्क सर्दी का सामना कर रहे प्रदेश के लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित होगा, जिससे नए साल पर पर्यटकों को जम्मू कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। सर्दियों की छुट्टियों में बर्फबारी पर ही होटल व्यवसाय निर्भर है। इससे कश्मीर के पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग के अलावा नत्थाटॉप, पटनीटॉप सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर नए साल के जश्न के लिए हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। इस बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। जम्मू समेत कई जिलों में रात के साथ दिन में कोहरा छा रहा है। 

विज्ञापन


पिछले तीन दिन से राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच चल रहा है। यहां बीती रात भी न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का पारा सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0, बटोत में 0.7, कटड़ा में 7.2 और भद्रवाह में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर को जमा देने वाली ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


श्रीनगर, काजीगुड, कोकरनाग और कुपवाड़ा में सामान्य से तापमान कम

कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी की संभावना के बीच सोमवार को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली।  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था। शनिवार की रात यह माइनस 5.8 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक इस बीच काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री रहा, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी। हालांकि यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था।


अधिकारी ने कहा कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा शहर में पारा माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। इस बीच लद्दाख में लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 13.4 डिग्री सेल्सियस और माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed